अपडेटेड 8 January 2026 at 10:11 IST

Spinach: बार-बार धोने के बाद भी पालक में रह जाती है मिट्टी? जानें इसे साफ करने का सही तरीका, कहीं खाकर आप पड़ न जाए बीमार

Spinach Washing Tips: साफ पालक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपको पेट की बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए पालक बनाने से पहले इसे सही तरीके से साफ करें और धोएं ताकि आप सेहतमंद रहें।

palak dhone aur saf karne ka sahi tarika | Image: Freepik

Right Way Of Washing Spinach In Hindi: पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे ठीक से न धोया जाए तो यही पालक बीमारी की वजह भी बन सकता है। कई बार लोग 2-3 बार पानी से धो लेते हैं, फिर भी पालक में मिट्टी, रेत और छोटे कीड़े रह जाते हैं। ऐसी गंदी पालक खाने से पेट दर्द, गैस, दस्त या इंफेक्शन तक हो सकता है। इसलिए पालक को धोने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं पालक को सही तरह से साफ करने और धोने का सही तरीका क्या है?

पालक में मिट्टी क्यों ज्यादा होती है?

पालक जमीन के बहुत पास उगती है। इसकी पत्तियां चौड़ी और नर्म होती हैं, जिनमें मिट्टी आसानी से फंस जाती है। सिर्फ नल के नीचे धोना इसे पूरी तरह साफ नहीं कर पाता है।

पालक धोने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले पालक की जड़ का मोटा हिस्सा काट दें। पीली, सड़ी या बहुत गंदी पत्तियों को निकाल दें।एक बड़े बर्तन में साफ पानी भरें और पालक उसमें डाल दें। 8-10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इससे सारी मिट्टी नीचे बैठ जाती है। चाहें तो इसके लिए आप गुनगुना पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पालक को हाथ से धीरे-धीरे हिलाकर धोएं ताकि सब्जी में मौजूद गंदगी आसानी से निकल सके। ध्यान रहे कि पालक की पत्तियों को जोर से रगड़ना नहीं है। ज्यादा रगड़ने से मिट्टी पत्तियों में और चिपक सकती है।
  • ध्यान रखें कि नीचे बैठी मिट्टी को न छेड़ें। पालक को ऊपर से उठाकर दूसरे बर्तन में रखें।
  • 2-3 बार इसी तरह से पालक को साफ करें और धोएं। हर बार नया साफ पानी लें। तीसरी धुलाई तक पालक पूरी तरह साफ हो जाती है।

पालक को कीटाणु से बचाने का उपाय

आखिरी बार धोते समय पानी में 1 चम्मच नमक या 1 चम्मच सिरका मिला दें। इससे कीड़े और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और पालक सुरक्षित हो जाती है।

पालक काटने का सही तरीका

पालक को धोने के बाद ही काटें। काटने के बाद धोने से पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं।

किन बातों का रखें ख्याल?

  • गरम पानी से पालक न धोएं। 
  • पालक को बहुत देर तक भिगोकर न रखें। 
  • बिना साफ किए पालक को सीधे पकाने की गलती न करें।

अगर पालक को सही तरीके से भिगोकर, ऊपर से निकालकर और नमक या सिरके वाले पानी से धोया जाए, तो मिट्टी और कीटाणु पूरी तरह निकल जाते हैं। साफ पालक न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि आपको पेट की बीमारियों से भी बचाती है। इसलिए पालक बनाने से पहले इसे सही तरीके से साफ करें और धोएं ताकि आप सेहतमंद रहें। 

यह जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2026 Gud Til Gajak: मकर संक्रांति के मौके पर घर पर बनाएं गुड़ और तिल से बनी गजक, खाते ही मुंह में जाएगी घुल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 10:11 IST