अपडेटेड 8 April 2025 at 00:18 IST

हमेशा जवान रहने की गारंटी हैं ये टिप्स, 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 साल के जवां, आज ही दिनचर्या में करें बदलाव

वैज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ना कोशिकाओं में DNA क्षति और टेलोमेयर के छोटे होने से होता है। कुछ सुझाव आपके 'हमेशा जवान' रहने में मददगार साबित होंगे।

हमेशा जवान कैसे रहें? | Image: AI Photo

क्या मनुष्य हमेशा जवान रह सकता है? क्या बढ़ती उम्र को रोकना मुमकिन है? बढ़ती उम्र का असर इंसान के चेहरे और शरीर पर साफ दिखता है। बढ़ती उम्र को रोकना तो फिलहाल मुमकिन नहीं है, लेकिन कुछ आदतों में बदलाव लाकर लंबी उम्र तक जवां बने रह सकते हैं। ये संभव हो सकता है नियमित व्यायामस, खान-पान और दिनचर्या में बदलाव से।

अगर आप भी हमेशा जवान दिखना चाहते हैं, तो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के संतुलन का ख्याल रखना होगा। ऊर्जा, उत्साह और सेहत को बनाए रखने के लिए हम कुछ व्यावहारिक और प्रभावी सुझाव दे रहे हैं। जो आपके 'हमेशा जवान' रहने में मददगार साबित हो सकते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य

सबसे पहले आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इसके लिए नियमित व्यायाम करें। रोजाना 30-40 मिनट व्यायाम, योग, जॉगिंग, तैराकी या वेट ट्रेनिंग करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। हमारे शरीर की हड्डिया स्वस्थ रहती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। संतुलित आहार के रूप में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दाल, अंडे, मछली और हेल्दी फैट्स के लिए नट्स, एवोकाडो खाएं। जितना हो सके जंक फूड, चीनी और प्रोसेस्ड खाने से दूरी बनाएं।

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीना भी जरूरी है। यह त्वचा को चमकदार और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। हर रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। इससे कोशिकाएं ठीक रहती हैं और तनाव कम होता है। धूम्रपान और शराब को आज ही ना कहें। इससे हमारी उम्र तेजी से बढ़ती हैं। त्वचा, फेफड़ों और लीवर को नुकसान पहुंचता है।

मानसिक स्वास्थ्य

स्वस्थ शरीर के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए ध्यान और मेडिटेशन, नया सीखना, सकारात्मक सोच, हंसी और खुशी बेहद मदगार होते हैं। रोजाना 10-15 मिनट ध्यान करने से दिमाग शांत रहता है और तनाव कम होता है। इससे बुढापा दूर भागता है। कोई नई भाषा, संगीत वाद्य या कौशल सीखने से दिमाग सक्रिय और युवा रहता है।

हमें नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और हर मुश्किल स्थिति में अच्छाई ढूंढें। अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं, कॉमेडी फिल्में देखें। हंसना तनाव को कम करता है और जवानी को बनाए रखता है। त्वचा और बाहरी देखभाल भी जरूरी है। यूवी किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाएं। यह झुर्रियों और दाग-धब्बों को रोकता है। नेचुरल स्किनकेयर के रूप में एलोवेरा, हल्दी, शहद जैसी प्राकृतिक चीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

जीवनशैली में बदलाव

ऑफिस सा सार्वजिक जगहों पर लिफ्ट की जगह सीढ़ियां का इस्तेमाल करें। घर के छोटे-मोटे काम खुद करें, पैदल चलें इससे शरीर फुर्तीला रहता है। अकेलापन उम्र को तेजी से बढ़ाता है, इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि उम्र बढ़ना कोशिकाओं में DNA क्षति और टेलोमेयर के छोटे होने से होता है। टेलोमेयर कोशिकाओं की उम्र का संकेतक है। स्वस्थ जीवनशैली टेलोमेयर को लंबा रखने में मदद करती है। हमेशा जवान रहने का रहस्य नियमित दिनचर्या, सकारात्मक नजरिया और खुदकी देखभाल में छिपा है। हर दिन को उत्साह के साथ जिएं, क्योंकि जवानी सिर्फ शरीर की नहीं, मन से भी होती है।

ये भी पढ़ें: 'मंगेतर ने 3 बार दिया धोखा, इंजेक्शन भी लगे...'; चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का सालों बाद छलका दर्द

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 00:18 IST