अपडेटेड 12 February 2026 at 20:23 IST
Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
Uric Acid: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण यूरिक एसिड की समस्या बढ़ती जा रही है। अब ऐसे में यूरिक एसिड वाले मरीजों को रोजाना कितना पानी पीना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Uric Acid: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के कारण यूरिक एसिड बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह हड्डियों के जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूप में जमा होने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द, सूजन और 'गाउट' जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गंभीर समस्या का सबसे सरल समाधान पानी है।
आइए विस्तार से जानते हैं कि यूरिक एसिड को कम करने में पानी कैसे काम करता है और आपको दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए।
यूरिक एसिड और पानी का संबंध
यूरिक एसिड शरीर में तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरीन नामक तत्व को ब्रेकडाउन करता है। सामान्य स्थिति में, हमारी किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब हम कम पानी पीते हैं, तो किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती और खून में इसका स्तर बढ़ने लगता है।
यूरिक एसिड वाले रोजाना कितना पानी पिएं?
- हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पानी पिएं। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है।
- सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना यूरिक एसिड को बाहर निकालने में रामबाण की तरह काम करता है।
- दिन में एक बार नींबू पानी जरूर पिएं। विटामिन-C यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है।
- अगर आपका यूरिक एसिड लेवल हाई है, तो आपको इसे बढ़ाकर 12 से 15 गिलासकर देना चाहिए।
- अधिक पानी पीने पेशाब पतला रहता है और इससे जोड़ों में क्रिस्टल जमने की संभावना कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें - Navpancham Rajyog: सूर्य-गुरु बनाने जा रहे हैं नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-शिक्षा-रोजगार सब बल्ले-बल्ले
यूरिक एसिड वालों का लाइफस्टाइल कैसा होना चाहिए?
- मोटापा यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण है, लेकिन ध्यान रहे कि वजन धीरे-धीरे घटाएं। एकदम से क्रैश डाइट करने से यूरिक एसिड का स्तर अचानक बढ़ सकता है।
- रोजाना 30-40 मिनट की वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें।
- जोड़ों में दर्द हो तो भारी वजन उठाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 20:23 IST