अपडेटेड 15 April 2025 at 18:36 IST
क्या आपका भी रोज-रोज रहता है पेट खराब? आज से ही पिएं ये चीज
यदि आपका हर वक्त पेट खराब रहता है तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
Stomach Upset Problems Home Remedies in Hindi: हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिनका हर वक्त पेट खराब रहता है। उन्हें न केवल गैस की परेशानी रहती है बल्कि उन्हें मल त्यागने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में यदि कुछ घरेलू उपाय को अपनाया जाए तो पेट खराब की समस्या से राहत मिल सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने से लेकर माध्यम से बताएंगे कि हर वक्त पेट खराब रहने की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्यों रहता है हर वक्त पेट खराब?
बता दें कि पेट में गर्मी के कारण बाहर का खाना खाने के कारण, गलत दिनचर्या के कारण, तनाव के कारण, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिसके कारण हर वक्त पेट खराब रहता है।
पेट खराब होने के घरेलू उपाय
- पेट खराब की समस्या को दूर करने के उपाय नींबू पानी दूर कर सकता है। ऐसे में आप सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू को निचोड़ें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से न केवल पेट को साफ किया जा सकता है बल्कि पाचन क्रिया मजबूत होती है।
- बता दें, नींबू पानी के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि से राहत दिलाते हैं।
- दही के सेवन से भी पेट की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट की गड़बड़ी को दूर करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को हर दिन नियमित रूप से दही का सेवन करना चाहिए। बता दें कि ये दस्त और पेट की दर्द की समस्या को भी धीरे-धीरे खत्म कर सकता है।
- त्रिफला के सेवन से पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाए जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। इससे न केवल पेट डिटॉक्स होता है बल्कि सुबह साफ भी हो जाता है। बता दें कि त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो न केवल पेट की सफाई करती है बल्कि पाचन शक्ति भी बढ़ाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 18:36 IST