अपडेटेड 27 December 2024 at 20:50 IST
होंठों के बदलते रंग से जानें सेहत का हाल, लाल, गुलाबी, सफेद, काले लिप्स हो सकते हैं इन 5 बीमारियों का संकेत
होंठ न सिर्फ खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बल्कि इसके बदलते रंग अंदरूनी सेहत का हाल भी बयां करते हैं। होंठ का कौन सा रंग किस बीमारी का संकेत होता है?
Health Secrets Hidden in Lips: वैसे तो शरीर (Body) का एक-एक अंग बहुत ही खास होता है, लेकिन जब बात होंठों (Lips) की आती है, तो यह बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, होंठ न केवल चेहरे (Face) की संरचना को पूरा करते हैं, बल्कि ये भावनाओं, व्यक्तित्व और आकर्षण का भी प्रमुख हिस्सा होते हैं। वहीं मुलायम और गुलाबी होंठ (Pink Lips) सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। हालांकि लिप्स सिर्फ खूबसूरत बढ़ाने का काम ही नहीं करते हैं, बल्कि इनका रंग आपकी सेहत से जुड़े कई राज खोलते हैं।
दरअसल, अगर होंठों (Lips Care Tips) के रंग में अचानक से बदलाव नजर आने लगे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। बचपन में तो हर किसी के होंठ गुलाबी (Pink Lips Tips) होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे लिप्स के रंग में बदलाव आने लगता है। हालांकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत होता है। ऐसे में अगर होंठों के रंग में बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तो चलिए जानते हैं कि किस रंग के होंठ किस बीमारी का संकेत होते हैं।
कौन से रंग का होंठ किस बीमारी का है संकेत? (Which color of lips indicates which disease?)
लाल रंग का होंठ (Red Lips)
अगर आपके होंठ अचानक से लाल रंग के होने लगें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि लाल रंग के होंठ लीवर से जुड़ी बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं। इसके अलावा लाल रंग के लिप्स एलर्जी का भी संकेत हो सकते हैं।
सफेद रंग का होंठ (White Lips)
अगर किसी के होंठ अचानक से पीले या फिर सफेद पड़ने लगे, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या है। ऐसे में जैसे ही होंठों का रंग पीला या सफेद नजर आने लगे वैसे ही डॉक्टर्स से संपर्क करें। हालांकि कई बार यह वायरल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है।
जामुनी रंग के होंठ (Purple Lips)
कई लोगों के होंठों का रंग अचानक से जामुनी नजर आने लगता है। वह इसे यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि यह स्मोकिंग के कारण हो रहा है, लेकिन कई बार यह फेफड़ों से जुड़ें रोगों का संकेत होता है। ऐसे में अगर आपके होंठ भी जामुनी रंग के नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पीले रंग के होंठ (Yellow Lips)
कई बार कुछ लोगों के होंठों के रंग अचानक से पीले हो जाते हैं, लेकिन वह इसपर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, होंठों का पीला रंग पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण होता है। अगर लिप्स का रंग लंबे समय तक पीला बना रहता है, तो डॉक्टर से इसके बारे में कंसल्ट करना चाहिए।
गुलाबी रंग के होंठ (Pink Lips)
गुलाबी रंग के होंठ तो हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन कई बार पिंक लिप्स कुछ बीमारियों की तरफ भी इशारा करते हैं। अगर आपके होंठ अचानक से गुलाबी हो गए हैं, इसी के साथ हाथ और पैर दोनों में ठंडापन महसूस होने लगा है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का लक्षण होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 December 2024 at 20:02 IST