Green Tea vs Black Tea for Weight Loss: पेट की चर्बी पिघलाने के लिए कौन सी चाय बेहतर, ग्रीन या ब्लैक टी में क्या बेस्ट? जानें फायदे

Green Tea vs Black Tea for Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग अक्सर ग्रीन टी और ब्लैक टी को पीने पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि पेट की चर्बी पिघलाने के लिए कौस सी चाय पीना बेहतर होगा।

Green Tea vs Black Tea for Weight Loss | Image: freepik/ Republic

Green Tea vs Black Tea for Weight Loss: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से वजह बढ़ने की दिक्कत बहुत कॉमन हो गई है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दूध वाली चाय को छोड़कर ग्रीन टी और ब्लैक टी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन सही जानकारी न होने के कारण लोग अक्सर गलत चुनाव कर लेते हैं। वज घटाने की रेस में दोनों ही चाय के अपने अलग- अलग फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी टी वेट लॉस के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।

ग्रीन टी की फायदे

वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन टी को पसंद किया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं वो बॉडी की चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करती हैं। अगर आप पेट के आसपास का फैट कम करना चाहते हैं, तो ग्री टी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

ब्लैक टी के लाभ

ब्लैक टी डायजेशन को ठीक करने में सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह टी वजन कम करने में भी मदद करती है। ये शरीर में फैट को जमा होने से रोकती है। इसमें कैफीन थोड़ा ज्यादा मात्रा में होती है। ब्लैक टी आपको दिन भर एक्टिव रखती है और वर्कआउट के लिए एनर्जी दोती है।

कौन सा है बेहतर?

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए और फैट को बर्न करने के लिए ग्रीन टी सबसे ज्यादा फायदेमंद और असरदार मानी जाती है। हालांकि ब्लैक टी को भी बिना चीनी और दूध के पिया जाए, तो वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। चाय के बेहतर रिजल्ट्स के लिए दिन में दो से तीन कप तो जरूर पीने चाहिए। इसके साथ में अपने लाइफस्टाइल और हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के द्वार पहुंचे अनुराग डोभाल, VIDEO

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 10:17 IST