अपडेटेड 30 December 2025 at 17:09 IST

Gond Ka Halwa Recipe: शरीर को अंदर से गरम रखेगा गोंद का शुगर फ्री हलवा, नहीं लगेगी ठंड; डायबिटीज वाले भी कर सकते हैं ट्राई

Easy Halwa Recipe: अगर आप सर्दियों में बिना चीनी के कुछ हेल्दी और ताकतवर खाने की तलाश में हैं, तो शुगर फ्री गोंद का हलवा एक शानदार ऑप्शन है। यह शरीर को गर्म रखता है, ताकत देता है और डायबिटीज में भी सुरक्षित माना जाता है।

गोंद का हलवा बनाने की विधि | Image: Freepik/AI

Quick Recipe For Winter: सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गोंद का हलवा सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह न सिर्फ ताकत देता है, बल्कि जोड़ों के दर्द, कमजोरी और ठंड से भी राहत दिलाता है। बता दें कि अब आप शुगर फ्री गोंद का हलवा भी बना सकते हैं, जिसे डायबिटीज के मरीज भी आराम से खा सकते हैं। यह हलवा स्वाद में भी लाजवाब होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं गोंद का हलवा बनाने की आसान रेसिपी और बताएंगे इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में-

गोंद का हलवा खाने के फायदे क्या हैं?

  • शरीर को अंदर से गरम रखता है, ठंड जल्दी नहीं लगती है। 
  • हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देता है। 
  • कमजोरी और थकान को दूर करता है। 
  • महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद भी फायदेमंद होता है। 
  • डायबिटीज वालों के लिए सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।

शुगर फ्री गोंद का हलवा बनाने की सामग्री

  • 1/2 कप खाने वाला गोंद
  • 1/2 कप देसी घी 
  • 1/4 कप गेहूं का आटा 
  • 2 टेबलस्पून बादाम 
  • 2 टेबलस्पून काजू 
  • 1 टेबलस्पून अखरोट 
  • 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • स्वादानुसार शुगर फ्री पाउडर

गोंद का शुगर फ्री हलवा बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कढ़ाही में 2 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें गोंद डालकर धीमी आंच पर तलें।
  • जब गोंद फूलकर कुरकुरा हो जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें और हल्का कूट लें।
  • अब उसी कढ़ाही में बचा हुआ घी डालें और उसमें गेहूं का आटा डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • भुने हुए आटे में कुटा हुआ गोंद डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डाल दें।
  • गैस बंद करके अंत में शुगर फ्री पाउडर या स्टीविया मिलाएं।
  • आपका हेल्दी और स्वादिष्ट शुगर फ्री गोंद का हलवा तैयार है।

खाने का सही तरीका क्या है?

  • रोजाना इसे  1-2 चम्मच ही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 
  • सुबह नाश्ते में या हल्की भूख लगने पर इसे खाना चाहिए। 
  • डायबिटीज के मरीज मात्रा का विशेष ध्यान रखें और कम से कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।

अगर आप सर्दियों में बिना चीनी के कुछ हेल्दी और ताकतवर खाने की तलाश में हैं, तो शुगर फ्री गोंद का हलवा एक शानदार ऑप्शन है। यह शरीर को गर्म रखता है, ताकत देता है और डायबिटीज में भी सुरक्षित माना जाता है। 

यह जरूर पढ़ें: Ragi Sooji Upma Recipe: हो रहे हैं लेट? नाश्ते के लिए 15 मिनट में बन जाएगा रागी और सूजी वाला हेल्दी उपमा, जानें आसान रेसिपी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 30 December 2025 at 17:09 IST