अपडेटेड 30 December 2025 at 15:59 IST
Ragi Sooji Upma Recipe: हो रहे हैं लेट? नाश्ते के लिए 15 मिनट में बन जाएगा रागी और सूजी वाला हेल्दी उपमा, जानें आसान रेसिपी
5 मिनट में बनने वाला यह स्वादिष्ट उपमा सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखता है। सुबह की भागदौड़ में इसे जरूर ट्राय किया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Quick Breakfast Recipe: सुबह ऑफिस या बच्चों की स्कूल की जल्दी हो और समझ न आए कि नाश्ते में क्या बनाएं, तो रागी और सूजी का उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह झटपट बन जाता है, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगती है।
रागी-सूजी उपमा क्यों है हेल्दी?
रागी में कैल्शियम, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, वहीं सूजी हल्की होने के कारण आसानी से पच जाती है। दोनों मिलकर यह उपमा वजन कंट्रोल, पाचन सुधारने और दिनभर एनर्जी देने में मदद करता है।
रागी-सूजी उपमा बनाने की सामग्री
- ½ कप रागी का आटा
- ½ कप सूजी
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटीहरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया)
- ½ छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 7-8 पत्ते करी पत्ता
- नमक स्वादानुसार
- 1-2 बड़े चम्मच तेल
- 2 से 2½ कप पानी
- नींबू का रस थोड़ा सा
- हरा धनिया
रागी-सूजी उपमा बनाने की आसान विधि
- एक पैन में सूजी और रागी के आटे को हल्का सा भून लें। खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और अलग रख दें।
- उसी पैन में तेल गर्म करें। राई डालें, चटकने पर उड़द दाल, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें पानी और नमक डालें। पानी उबलने लगे तो गैस धीमी कर दें।
- भुनी हुई रागी और सूजी को धीरे-धीरे चलाते हुए डालें ताकि गांठ न पड़ें।
- 2-3 मिनट ढककर पकाएं। जब उपमा अच्छे से गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
- इस हेल्दी उपमा को नारियल की चटनी या दही के साथ परोसें। चाहें तो इसमें उबली सब्जियां डालकर इसे और भी पौष्टिक बना सकते हैं।
अगर समय की कमी हो और हेल्दी नाश्ता चाहिए, तो रागी सूजी उपमा से बेहतर कुछ नहीं है। 15 मिनट में बनने वाला यह स्वादिष्ट उपमा सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखता है। सुबह की भागदौड़ में इसे जरूर ट्राय किया जा सकता है।
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 15:59 IST