अपडेटेड 6 December 2025 at 12:15 IST

Flaxseeds Benefits: स्वास्थ्य के लिए अमृत होते हैं अलसी के बीज, जानें इसे खाने से किन 4 बीमारियों से मिलती है राहत?

Flaxseeds Health Benefits: अलसी के बीज सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। जानें अलसी को खाने का सही तरीका।

अलसी के बीज खाने के फायदे क्या हैं? | Image: Freepik

Alsi Ke Beej Khane Ke Fayde In Hindi: अलसी के छोटे-छोटे बीज दिखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनके फायदे किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आयुर्वेद में भी अलसी को स्वास्थ्य का खजाना माना गया है। अगर इसे रोज अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो कई बीमारियों से बचाव और राहत मिल सकती है। तो आइये जानते हैं क्या है अलसी के बीज को खाने के फायदों के बारे में-

हृदय रोग से राहत

अलसी के बीज हृदय के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है। खून को पतला रखकर ब्लॉकेज बनने का खतरा घटाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। दिल मजबूत रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में मददगार

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी अलसी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता है। खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे ग्लूकोज कंट्रोल में रहता है।

कब्ज और पाचन समस्याओं से राहत

अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से पाचन को दुरुस्त होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट की सफाई और गैस-एसिडिटी में राहत देता है। जो लोग रोज सुबह 1 चम्मच पिसी अलसी गर्म पानी के साथ लेते हैं, उन्हें पाचन संबंधी परेशानियां बहुत कम होती हैं।

वजन कम करने में सहायक

यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अलसी आपके लिए वरदान है। इसे खाने फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसमें कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार साबित होता है। इससे भूख नियंत्रित होती है और वजन तेजी से घटता है।

अलसी के सेवन का सही तरीका क्या है?

1 चम्मच पिसी हुई अलसी रोज लेना बेहतर माना जाता है। साबुत अलसी पचने में कठिन होती है, इसलिए भुनी या पिसी अलसी खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसे दही, स्मूदी, सलाद, ओट्स या पानी के साथ ले सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

बहुत ज्यादा अलसी खाने से पेट फूलना या गैस की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाएं इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

अलसी के बीज छोटे जरूर हैं लेकिन इनके फायदे बड़े हैं। ये दिल, डायबिटीज, पाचन और वजन जैसे कई स्वास्थ्य मुद्दों में राहत देते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में इसे डाइट में शामिल करने से शरीर मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचाव मिलता है।

यह जरूर पढ़ें: Right Way Of Drinking Water: पानी पीने का सही तरीका क्या है? जान लें वरना उम्र से पहले ही पकड़ लेंगे बिस्तर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 12:15 IST