अपडेटेड 10 October 2025 at 21:15 IST

Fatty Liver Symptoms: चेहरे पर सूजन... कही आपको फैटी लिवर की समस्या तो नहीं? शरीर में ये बदलाव है खतरनाक संकेत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते फैटी लिवर के संकेतों पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

Fatty Liver Symptoms | Image: FreePik

आज के दौर में फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है। यह समस्या देखते ही देखते खतरनाक हो जाती है और हार्ट पर भी प्रभाव डालता है। यह समस्या तब होती है जब लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं दिखते, जिसके कारण लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। मगर ये आगे चलकर गंभीर होने लगती है। ऐसे में इसके कुछ लक्षण है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में, जिन्हें देखकर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते फैटी लिवर के संकेतों पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है। खास बात यह है कि फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण चेहरे पर ही नजर आने लगते हैं। तो जानते हैं चेहरे पर कौन-कौन सी समस्या नजर आते है, आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है।

होंठों के रंग में बदलाव

अगर आपके होंठों का रंग फीका पड़ रहा है या उनमें नीला रंग दिखाई दे रहा है, तो यह भी लिवर की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में सतर्क होना जरूरी है और डॉक्टर से संपर्क करने भी जरूरत है।

चेहरे पर सूजन

डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपके चेहरे, खासकर आंखों के नीचे या गालों पर अचानक सूजन दिखाई दे, तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है। इस संकेत को हल्के में न लें और तुरंत जांच करवाएं।  

आखों में पीलापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, फैटी लिवर की शुरुआत होने पर आंखों में पीलापन नजर आ सकता है। आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखने लगता है, जो कभी-कभी इतना हल्का होता है कि इसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। मगर गौर करने पर यह पता चल जाता है। यह लिवर में दिक्कत का संकेत हो सकता है।  

 

चेहरे का पीला पड़ना

चेहरे पर पीलापन भी फैटी लिवर की समस्या का संकते है। अगर आपका चेहरा सामान्य से अधिक पीला दिख रहा है, तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।  

स्किन का अत्यधिक ऑयली होना

अगर आपकी त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली हो रही है या उसमें बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं, तो यह भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह लक्षण लिवर की खराबी को दर्शाता है।  

डॉक्टर की सलाह है जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों को समय रहते पहचानकर उचित इलाज शुरू करना जरूरी है। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से फैटी लिवर की समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।  
 

यह भी पढ़ें: 90 % लोग नहीं जानते होंगे बादाम खाने का सही तरीका, क्या आप जानते हैं?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 21:15 IST