अपडेटेड 1 January 2024 at 22:26 IST
Curd: आप भी दही के साथ लेते हैं आलू के पराठे का मजा, तो हो जाएं सावधान! हो सकता है भारी नुकसान
Curd With Aalu Paratha: अक्सर लोग कई सारी चीजों के साथ दही का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ दही का कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है।
These Foods Avoid With Curd: इन दिनों सर्दियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली पराठा के साथ-साथ कई अन्य चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन इन सभी के साथ ज्यादातर लोग दही खाना पंसद करते हैं। हालांकि बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दही का कॉबिनेशन हर खाने के साथ लाभदायक नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों के साथ दही खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- दही में पाए जाने वाले गुण
- पराठों के साथ आप भी उठाते हैं दही का लुत्फ?
- दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?
दही में पाए जाने वाले गुण
सभी की थाली में दही की अपनी एक अलग ही जगह और पहचान है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?
दही और दूध का न करें सेवन
अक्सर घर में बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दही और दूध को साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ में खाने से दस्त, एसिडिटी ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।
दही के साथ भूलकर भी न खाएं मछली
भूलकर भी दही और मछली को साथ में नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां होने लगती है।
पराठों के साथ नहीं लेना चाहिए दही का लुत्फ
अक्सर लोग आलू के पराठे, पराठे और पूरी जैसी ऑयली चीजों के साथ दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑयली चीजों के साथ दही का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे डाइजेशन प्रोसेस स्लो होता है जिसकी वजह से आपको पूरे दिन सुस्ती की समस्या परेशान करती रहेगी।
दही और केला साथ में कभी न खाएं
कई बार देखा जाता है कि जिम जाने वाले लोग दही के साथ केला खाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कभी भी दही के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
खजूर और दही को भी नहीं खाना चाहिए साथ
खजूर और दही को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इनका सेवन में करने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खजूर खाने के 2 से 3 घंटे के बाद ही दही का सेवन करें।
खट्टों के साथ दही खाना होगा नुकसानदायक
खट्टे फलों के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जो दही के साथ आने पर डाइजेशन में रूकावट पैदा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 January 2024 at 22:26 IST