अपडेटेड 11 April 2025 at 11:52 IST

Mango: क्या आप भी हैं आम खाने के शौकीन? हो जाएं सावधान, जानिए नुकसान

Disadvantages of Eating too many mangoes: अगर आप भी बहुत ज्यादा आम खाने के शौकीन हैं तो आपको इसे खाने के नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

ज्यादा आम खाने के नुकसान | Image: Shutterstock

Aam khane ke nuksaan: गर्मियों का मौसम आते ही लोगों की निगाहें बाजार में आम को ढूंढने लगती हैं। आम एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। आम की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। वैसे तो आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है इतना ही नहीं यह कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।  

आम में विटामिन A, C, और E के साथ आयरन, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और आंखों व त्वचा के लिए लाभकारी होता है। हालांकि अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप आम का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको क्या नुकसान होंगे।

ज्यादा आम खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान (Eating too many mangoes causes these health problems)

ज्यादा गर्मी पैदा करना

ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं इसके ज्यादा सेवन से मुंहासे या मुंह के छाले भी पनप सकते हैं।

बढ़ती है ब्लड शुगर

आम का बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवर तेजी से बढ़ सकता है। जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए एक खतरा है।

बढ़ेगा वजन

आम कैलोरी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। लिहाजा इसका अधिक सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्या

आम के अधिक सेवन से पेट फूलने, दस्त या अपच जैसी समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

एलर्जी का खतरा

कुछ लोगों को आम का सेवन करने की वजह से होंठों के पास खुजली, चकत्ते या सूजन जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

सिरदर्द या मतली

कैल्शियम कार्बाइड के साथ आर्टिफिशियल तरीके से पकाए गए आम सिरदर्द या मतली का कारण बन सकते हैं। इससे आप बहुत बीमार हो सकते हैं।

स्किन से जुड़ी समस्या

आम का छिलका या रस स्किन के लिए मुसीबत बन सकता है। दरअसल, कुछ लोगों को इसकी छुअन से स्किन की एलर्जी हो सकती है।

भारीपन महसूस होना

अगर आप खाना खाने के बाद आम का सेवन करते हैं तो इससे आपको शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। जो सेहत के लिए हानिकारक है।

दूध के साथ ना करें आम का सेवन

आम और दूध को मिलाने से कुछ लोगों में अपच या त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इसे दूध के साथ खाने से बचें।

पित्त को बढ़ावा

ज्यादा आम के सेवन से पित्त की समस्या बढ़ जाती है और इससे एसिडिटी भी होती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Health Care: गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बिगड़ जाएगी सेहत!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 11 April 2025 at 11:52 IST