अपडेटेड 17 April 2025 at 11:47 IST
Sweating And Weight Loss: क्या पसीना आने से वजन घटता है? जानिए सच
Kya paseena aane se wajan kam hota hai: आइए जानते हैं कि पसीना आने से क्या वाकई में वजन घटता है या यह सिर्फ एक मिथक है।
Does sweat help burn calories quickly In Hindi: गर्मियों के मौसम में पसीना आन आम बात है। कई लोग पसीना बहाने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं या जिम का सहारा लेते हैं। हालांकि कुछ लोगों को तो बिना कुछ ज्यादा किए ही बैठे-बैठे पसीना आता रहता है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि पसीना आने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इस बात में कितनी सच्चाई है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पसीना आने से क्या सच में वेट लॉस होता है या यह सिर्फ एक मिथक है।
क्या पसीना कैलोरी घटाने में मदद करता है? (Does sweating help you lose calories?)
ज्यादातर लोगों का मानना है कि जितना ज्यादा पसीना बहेगा उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां, पसीना आने का कैलोरी बर्न होने से ज्यादा खास रिश्ता नहीं है। आप बिना पसीना बहाए भी एक्सट्रा कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। जैसे योग करने के दौरान भी आप बिना पसीना बहाए कैलोरी बर्न कर सकते हैं इसी तरह स्वीमिंग करते हुए भी पसीना नहीं आता है जबकि इस एक्टिविटी के दौरान भी कैलोरी बर्न होती है। लिहाजा पसीना आने का कैलोरी बर्न होने से कोई संबंध नहीं है। हालांकि पसीना आना भी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि पसीना क्यों आता है और यह शरीर के लिए कितना जरूरी है।
पसीना आने का कारण और महत्व (The cause and importance of sweating)
सर्दी के मुकाबले गर्मी के दिनों में लोगों को ज्यादा पसीना आता है। पसीना आना एक सामान्य और नेचुरल प्रोसेस है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और शरीर को ठंडा रखता है। पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे, गर्मी का मौसम, फिजिकल एक्टिविटी, तनाव या डर, हॉर्मोन में बदलाव, मेडिकल कंडीशन, मेडिसिन इत्यादि।
वहीं, पसीना आना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे बॉडी नेचुरल तरीके से लम्बे समय तक ठंडी रहती है। ऐसे में अगर पसीना नहीं आता है तो आप कई सारी अन्य शारीरिक समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। इसलिए पसीना आना बीमारी और इंफेक्शन से बचाव का एक नेचुरल प्रोसेस है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 11:47 IST