अपडेटेड 26 January 2026 at 08:43 IST
Dark Circle: नींद, स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस के कारण डार्क सर्कल्स से आप भी हैं परेशान? सिर्फ इस तेल से पा सकते हैं राहत, जानें आसान तरीका
Dark Circle: अगर आप भी कम नींद, स्क्रीन टाइमिंग और स्ट्रेस की वजह से होने वाले डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आप सिर्फ इस तेल का इस्तेमाल करके राहत पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसका आसान तरीका।
Dark Circle: आजकल आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की दिक्कत काफी कॉमन हो गई है। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्क्रीन टाइम और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। हालांकि डार्क सर्कल्स कोई बड़ी और गंभीर बीमारी नहीं हैं, लेकिन यह थकान और खराब हेल्थ के साइन जरूर हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपाय और सही लाइफस्टाइल अपनाकर डार्क सर्कल्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही बादाम का तेल भी काफी हद तक कारगर माना जाता है। आइए आपको बताते हैं डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के आसान उपायों के बारे में...
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने के मुख्य कारण
आंखों के नीचे की स्किन, पूरी बॉडी की सबसे पतली और सेंसिटिव स्किन होती है। ऐसे में शरीर में होने वाला कोई भी असंतुलन सबसे पहले यहीं नजर आने लगते हैं। डार्क सर्कल्स एक दिन में नहीं बनते, बल्कि यह धीरे-धीरे कई कारणों से बनना शुरू हो जाते हैं। नींद की कमी, देर रात तक जागना, ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, खून की कमी, ब्लड सर्कुलेशन का कमजोर होना, आयरन या विटामिन B12 की कमी और कई बार जेनेटिक कारण भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकते हैं। जब आंखों के नीचे ब्लड फ्लो सही नहीं रहता, तो वहां की स्किन डल और काली दिखने लगती है।
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए क्या करें?
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय है बादाम तेल से हल्की मालिश करने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। बादाम तेल को आंखों के नीचे की स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और समय के साथ कालेपन को हल्का करने में मदद करता है।
बादाम तेल मसाज के फायदे
बादाम तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और पफीनेस व थकान को कम करता है। रोजाना मसाज से पिगमेंटेशन हल्का होने लगता है और फाइन लाइन्स व झुर्रियों से भी बचाव होता है।
बादाम तेल से मसाज कैसे करें?
रात को सोने से पहले 2 से 3 बूंद बिलकुल शुद्ध बादाम तेल लें। उंगलियों पर तेल को हल्का सा रगड़कर गुनगुना कर लें। अब रिंग फिंगर की मदद से आंखों के नीचे हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें। ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें। डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और डाइट में आयरन व विटामिन B12 से भरपूर चीजें शामिल करें। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 January 2026 at 08:43 IST