अपडेटेड 29 November 2025 at 07:46 IST

रोज 15 मिनट गर्म पानी में भिगोएं पैर, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, तनाव की होगी छुट्टी

सिर्फ 15 मिनट रोजाना गर्म पानी में पैर भिगोने से कई लाभ मिलते हैं। यह पूरी बॉडी को रिलैक्स करने के साथ-साथ और कई फायदे देती है। आइए जानें गर्म पानी में पैर भिगोने से आपकी सेहत को क्या फायदे मिलेंगे।

रोज 15 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोने के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं | Image: Freepik

कुछ असरदार और छोटे छोटे स्वास्थ्य उपाय अपना कर जीवनशैली में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। जो आपको सर्दियों में कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। इस उपाय को अपनाने के लिए आपको सिर्फ गर्म पानी चाहिए होगा। हमारे बुजुर्ग भी इस उपाय को पुराने टाइम से इस्तेमाल करते हुए आए हैं, जिनके घरों में बुजुर्ग है उनके यहां आज भी इसे अपनाया जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रोजाना 15 मिनट पैर गर्म पानी में भिगोने की। ये तरीका काफी लोकप्रिय है क्योंकि इससे पूरे शरीर को आराम पहुंचाता है।

गर्म पानी में पैर डालने से पैरों की मांसपेशियों और नसों को आराम मिलता है। जब पैर गर्म पानी में होते हैं तो इससे दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर थोड़ा बैलेंस होता है, जिससे तनाव घटता है। कई स्टडी में पाया गया कि सोने से पहले 15 मिनट का फूट बाथ लेने से इनसोम्निया में सुधार होता है और गहरी नींद आती है। पैरों को गर्म पानी में डुबोने से पूरे शरीर में खून प्रवाह तेज होता है। इससे शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचने में मदद मिलती है। साथ ही इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी ठी होती है।

सिरदर्द और माइग्रेन में भी राहत

पैर को गर्म पानी में रखकर शरीर का तापमान नीचे की ओर खींचता है, जिससे सिर की रक्त वाहिकाएं खुलती है और दर्द कम होता है। कई माइग्रेन रोगियों को इसे तरीके को अपनाने की सलाह दी जाती है।

मांसपेशियों के दर्द और अकड़न से आराम

लगातार खड़े रहने से पैरों में दर्द और थकान हो जाती है, ऐसे में गर्म पानी की सेक मांसपेशियों को ढीला करती है, जिससे दर्द और अकड़न में कमी आती है। इसके अलावा पैर गर्म पानी में धोने से सर्दियों में सर्दी‑जुकाम और साइनस की समस्या का खतरा भी कम हो जाता है। पैर को गर्म पानी में भिगोने से शरीर का कोर तापमान बढ़ता है, जिससे कंजेशन कम होता है और सांस लेने में आसानी होती है।

गर्म पानी में पैर धोने से स्किन भी होती है साफ 

गर्म पानी पोर्स को खोल देता है, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकलते हैं। रोज फूट बाथ फंगल इंफेक्शन, एड़ी का फटना और रूखी स्किन को रोकता है। ध्यान रखें गर्म पानी के टब में जो गर्म पानी डालें उसका तापमान 38 से 40 डिग्री से ज्यादा न हो। आप चाहे तो इसमें नगम भी मिला सकते हैं, इसके बाद पैरों को साफ तौलिये से सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाए। रोजाना 15 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोने से तनाव भी कम होता है, नींद अच्छी आती है और BP ठीक रहता है, इसके अलावा सर्दी‑जुकाम और स्किन की दिक्कतों को भी ये खत्म करता है। 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड: 145 मौतें, 12 लाख घर और 36 लाख लोग प्रभावित, बाढ़ से त्राहिमाम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 07:46 IST