अपडेटेड 28 November 2025 at 23:18 IST

145 से अधिक मौतें, 12 लाख से ज्यादा घर और 36 लाख लोग प्रभावित, थाईलैंड में बाढ़ से त्राहिमाम

थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भयंकर नुकसान पहुंचाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के 12 प्रांतों में 1.2 मिलियन से अधिक घरों और 36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Over 145 dead, 1.2 million homes and 3.6 million people affected, floods wreak havoc in Thailand
थाईलैंड में बाढ़ से त्राहिमाम | Image: AP

Thailand Flood : थाईलैंड का दक्षिणी क्षेत्र जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और हरी-भरी वादियों के लिए जाना जाता है, वो आजकल एक भयावह आपदा का शिकार बन गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने यहां के 12 प्रांतों में भयंकर बाढ़ ला दी है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी को उजाड़ दिया। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा शुक्रवार को जारी किया गया, जब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा और तबाही का पूरा नजारा सामने आया।

सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत सोंगख्ला (Songkhla) है, जहां 110 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। इस प्रांत का सबसे बड़ा शहर हत याई, जो दक्षिणी थाईलैंड का व्यावसायिक केंद्र है, पूरी तरह जलमग्न हो गया था। पानी के उतरने के बाद बचाव दल वहां पहुंचे और डूबे हुए इलाकों से कई शव बरामद किए। सोंगख्ला सहित आठ प्रांतों में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है। कुल मिलाकर, 12 लाख से अधिक घरों में रहने वाले 36 लाख लोग इस विपदा से जूझ रहे हैं। बाढ़ ने न केवल मानवीय क्षति पहुंचाई है, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह तबाह कर दिया है।

बाढ़ ने मचाई तबाही

जैसे-जैसे बाढ़ का पानी घटा, वैसे-वैसे नुकसान का दायरा स्पष्ट होने लगा। सड़कें टूट-फूट गईं, बिजली के खंभे गिर पड़े और घरेलू सामान सड़कों पर बिखर गया। कई जगहों पर कारें उल्टी पड़ी मिलीं या एक-दूसरे पर चढ़ी हुईं, जो बाढ़ की तेज धाराओं का सबूत हैं। कुछ कम ऊंचाई वाले भवनों और वाहनों में अभी भी पानी भरा हुआ है।

A man stands behind a damaged car following floods in Songkhla province, southern Thailand, Friday, Nov. 28, 2025. (AP Photo/Sarot Meksophawannakul)
(PC-AP)

सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। बैंकाक में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "बाढ़ से आठ प्रांतों में 145 लोगों की जान चली गई है, खासकर सोंगख्ला प्रांत में कम से कम 110 मौतें हुई हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि पानी के घटने से खोज और बचाव अभियान में तेजी आई है। थाईलैंड के मौसम विभाग ने दक्षिणी क्षेत्र में बारिश की मात्रा में कमी की पुष्टि की है, लेकिन कुछ इलाकों में तूफान आने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

अर्थव्यवस्था को नुकसान

आर्थिक मोर्चे पर यह आपदा कृषि, व्यापार और पर्यटन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। दक्षिणी थाईलैंड रबर, चावल और फलों का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है, जहां फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। पर्यटन उद्योग, जो देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, वो भी ठप हो गया है। हजारों पर्यटक फंस गए हैं और होटल-रेस्तरां बंद पड़े हैं। 

ये भी पढे़ं: Cyclone Ditwah: चक्रवात दित्वा के कारण भारत के 5 राज्यों में अलर्ट, यहां स्कूलों में छुट्टी, श्रीलंका में मचाई तबाही; 56 लोगों की मौत

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 23:18 IST