अपडेटेड 16 July 2025 at 22:36 IST
Vitamin B12: किचन में मौजूद इस मसाले में छुपा है विटामिन B12 का खजाना, सेहत के लिए फायदे ही फायदे
विटामिन-बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से शरीर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, शरीर से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि।
Vitamin B12: जीरा एक ऐसा मसला है जो ना केवल खाने में स्वाद बढ़ता है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। साधारण तौर पर जीरे का इस्तेमाल घरों में अक्सर दाल, सब्जी या रायते में तड़का लगाने के लिए किया जाता है, जिससे कि खाने का स्वाद बढ़ जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा जीरा विटामिन-बी 12 का बेहतरीन सोर्स है।
विटामिन-बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से शरीर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, शरीर से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि। जब भी विटामिन-बी 12 की बात आती है तो लोग सबसे पहले नॉनवेज का नाम लेते हैं लेकिन अगर आप वेजिटेरियन है तो जीरा विटामिन-बी 12 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
जीरा विटामिन बी12 के लिए बेहतरीन सोर्स
वेजिटेरियन के लिए विटामिन बी12 के बेहतरीन सोर्स जीरे के इस्तेमाल के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप जीरे को पीसकर या जीरे के पाउडर को हल्दी, दही या सूप में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट जीरे का सेवन भी आप कर सकते हैं।
शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है जीरा
जीरा पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना जीरे के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट की चर्बी बहुत कम समय में खत्म हो सकती है। इतना ही नहीं है शरीर से सूजन को कम करने में और विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में भी मददगार साबित होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 16 July 2025 at 22:36 IST