अपडेटेड 17 March 2025 at 16:44 IST

Onion Lemon: नींबू और प्याज का रस एक साथ खाने से क्या होता है?

Nimbu Aur Pyaz Kane Se Kya Hota Hai: नींबू और प्याज खाने से क्या होता है? प्याज पर नींबू का रस डालकर खाने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Nimbu Aur Pyaj Kane Se Kya Hota Hai | Image: Pexels

Nimbu Aur Pyaj Kane Se Kya Hota Hai: नींबू और प्याज दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। बता दें कि प्याज और नींबू के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग नींबू और प्याज को एक साथ भी खाते हैं। इनमें फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी6, फाइबर, पोटेशियम, मैंग्नीशियम, मैंगनीज आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इन दोनों को एक साथ खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं और क्या नुकसान हो सकते हैं, इसके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नींबू के रस और प्याज को एक साथ खाने से सेहत को फायदे होते हैं या नुकसान। पढ़ते हैं आगे... 

नींबू और प्याज खाने से क्या होता है?  

  • इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में जो लोग बार-बार बीमार होते हैं या मौसमी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं वे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्याज और नींबू को एक साथ खा सकते हैं। 
  • शरीर में आयरन का अवशोषण अच्छे से करना चाहते हैं तो ऐसे में आप प्याज और नींबू को एक साथ खा सकते हैं। प्याज में आयरन पाया जाता है ऐसे में इससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। 
  • यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में प्याज और नींबू के रस को जोड़ सकते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है जो वजन को कम करने में उपयोगी साबित हो सकता है। 
  • लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में नींबू और प्याज को जोड़ सकते हैं। बता दें कि इन लू के कारण दिखने वाले लक्षणों को भी कम करने में भी उपयोगी है। 

ये भी पढ़ें - Roasted Chickpeas: भुना चना रोजाना खाने से घटेगा वजन और भी हैं फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 March 2025 at 16:44 IST