अपडेटेड 13 October 2024 at 16:37 IST

Constipation से छुटकारा दिलाएगी छाछ, बस मिलाकर पी लें ये 2 चीजें, कब्ज की मिनटों में होगी छुट्टी

Constipation होने से कई सारी पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए छाछ में 2 चीजें मिलाकर पिएं।

कब्ज की कैसे करें छुट्टी? | Image: freepik

Chhacahh For Constipation: आजकल के खानपान के कारण अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है। वहीं जो लोग जंक फूड (junk food) और प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं उनका पेट अक्सर ही ठीक नहीं रहता है और मलत्याग करने में दिक्कत होती है। इतना ही नहीं कई बार कब्ज की समस्या बवासीर (bawaseer) का रूप ले लेती है, जो बेहद गंभीर बीमारी है। इस समस्या में व्यक्ति को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप डाइट में छाछ को शामिल करते हैं, तो यह पुरानी से पुरानी कब्ज (Constipation) से मिनटों में छुटकारा दिला सकता है।

दरअसल, कब्ज (Constipation) एक ऐसी बीमारी है जो अगर लंबे समय से है और आप इसे इग्नोर करते हैं, तो ये किसी बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। साथ ही यह शरीर में कई अन्य समस्याओं को भी उत्पन्न करता है। ऐसे में इसे जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए। ऐसे में आप छाछ की मदद ले सकते हैं। ये देसी ड्रिंक कब्ज की समस्या से मिनटों में छुट्टी दिला सकती है बस पीते समय इसमें 2 चीजों का पाउडर मिला लें। आइए जानते हैं वो दो चीज कौन सी हैं।

छाछ में मिलाकर पिएं ये 2 चीज, पुरानी कब्ज की भी होगी छुट्टी

कब्ज (how to get rid constipation) की समस्या में ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स छाछ पीने की सलाह देते हैं, लेकिन इसमें जीरा (jeera) और अजवाइन (ajwain) पाउडर मिलाकर पीने से इसे ज्यादा असरदार माना जाता है। दरअसल, जीरे और अजवाइन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। इन दोनों ही चीजों को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं जब छाछ में इन 2 चीजों को मिलाकर उसका सेवन करते हैं, तो कब्ज के साथ-साथ पेट की गैस, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

जीरा और अजवाइन वाली छाछ पीने के अन्य फायदे

  • छाछ (chhachh) पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज की छुट्टी हो जाती है।
  • इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  • छाछ पेट को ठंडा करने का काम करता है और इसे पीने से आंतों को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।
  • जीरे में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस और एसिडिटी को दूर करते हैं।
  • अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल यौगिक कब्ज (Constipation) को दूर करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें… किसे कहते हैं Beauty Vitamin? अप्सरा सी खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 October 2024 at 16:37 IST