अपडेटेड 21 February 2025 at 19:42 IST

Urine: पेशाब में जलन किस बीमारी के लक्षण हैं? तुरंत दिखाएं डॉक्टर को

Slight Burning After Urination: पेशाब में जलन होने के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Urine: पेशाब में जलन से कौन सी बीमारी होती है? | Image: Freepik

What does burning sensation in urine indicate? बता दें कि अक्सर व्यक्ति को पेशाब से जुड़ी समस्याएं होने पर कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन हो जाता है तो किसी को पेशाब का इंफेक्शन। इसके अलावा एक और समस्या है जिसे लोग आम समझ बैठते हैं, ये समस्या पेशाब में जलन हो सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब में जलन होने के पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

किडनी में पथरी (Kidney Stone) 

जब किसी व्यक्ति को किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है जिसके कारण भी आपको पेशाब में जलन का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्या कई बार मूत्रवाहिनी या मूत्राशय में आकर फस जाती है और यही कारण है कि आपको पेशाब करते समय दर्द के साथ-साथ जलन की समस्या हो सकती है। 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन (Urinary tract infection) 

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन (UTI- Urinary tract infection) के चलते भी पेशाब में जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसा बड़ी आंत से आने वाले बैक्टीरिया के मूत्र मार्ग में जाने पर होता है। ये समस्या होने पर इलाज समय पर होना जरूरी है। 

अंडाशय में सिस्ट (Ovarian Cysts) 

जब अंडाशय में सिस्ट (Ovarian Cysts) हो जाती है तब भी व्यक्ति को पेशाब में जलन की समस्या होती है। इस समस्या के कारण अंडाशय मूत्राशय से बाहर आ जाता है और इसकी वजह से आपको पेशाब करते समय गंभीर परेशानियां होती हैं। 

प्रोस्टेट इन्फेक्शन (Prostate Infection) 

प्रोस्टेट इन्फेक्शन होने पर व्यक्ति को पेशाब में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से पुरुष परेशान रहते हैं और जब यौन संचारित बीमारियां हो जाती है तो इस समस्या का खतरा और बढ़ जाता है। 

ये भी पढ़ें - Diabetes: डायबिटीज में शहद खा सकते हैं क्या?

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 19:42 IST