अपडेटेड 16 April 2025 at 16:01 IST
Body Odour: पसीने की बदबू को परफ्यूम से नहीं बल्कि जड़ से करें खत्म, जानें उपाय
How can I remove bad smell from my body naturally? शरीर से पसीने की बदबू कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
How to get rid of body odor? गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को ज्यादा पसीना आने की समस्या हो जाती है। ज्यादा पसीने के कारण बदबू आने लगती है। इसके कारण व्यक्ति ताजगी का एहसास नहीं कर पाता और उसके आसपास के लोग भी परेशान हो जाते हैं। बता दें कि ये बदबू शरीर में गंदगी के कारण होती है। जब बैक्टीरिया इकट्ठे होने लगते हैं तो शरीर से तेज गंध आती है। ऐसे में व्यक्ति इस बदबू को छुपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करता है या बाजार में मिलने वाली खुशबूदार चीज शरीर पर लगाता है। लेकिन बता दें, इन चीजों के चलते शरीर की त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि कुछ घरेलू उपाय किए जाएं तो इससे शरीर की बदबू को दूर किया जा सकता है।
आज हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पसीने के कारण आने वाली बदबू को आप कैसे दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
- बता दें, हम बात कर रहे हैं रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की। परफ्यूम की जगह आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल शरीर को खुशबू प्रदान करेगा बल्कि फ्रेश भी रखेगा। यह एक हर्ब होती है।
- ऐसे में आप रोजमेरी हर्ब को नहाने के पानी में मिला लें। उसके बाद स्नान करते वक्त आप इस हर्ब को डालें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- इससे अलग आप रोजमेरी हर्ब को पीस लें। पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर जांघ के पीछे या किसी भी ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर पसीना बेहद आता हो। फिर 15 से 20 मिनट बाद अपनी त्वचा को धो लें। ऐसा करने से बदबू से राहत मिल सकती है।
- आप रोजमेरी को पानी के साथ उबाल लें और उसके बाद बने मिश्रण को बोतल में भर लें। फिर आप इसे फ्रीज में रखें और गर्मियों के मौसम में टोनर की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 16:01 IST