अपडेटेड 12 April 2025 at 19:18 IST

Blood Clot: ब्रेन में 'खून का थक्का' जमने पर क्या होता है?

Symptoms of Blood Clot in Brain: आपको कैसे पता चलेगा कि आपके दिमाग में खून का थक्का है? मस्तिष्क में रक्त के थक्के के क्या लक्षण हैं? जानें...

Blood Clot: ब्रेन में 'खून का थक्का' जमने पर क्या होता है? | Image: freepik

Symptoms of Blood Clot in Brain: जब किसी के शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं तो उस दौरान कुछ संकेत नजर आते हैं। बता दें कि खून के थक्के को ब्लड क्लॉट कहते हैं। ऐसे में इनका जमना जानलेवा हो सकता है। व्यक्ति को समय रहते इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। हालांकि आज हम बात कर रहे हैं दिमाग में खून के थक्के जमने की। 

यदि दिमाग में खून के थक्के बनने शुरू हो जाते हैं तो इस दौरान कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं लक्षणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं तो क्या लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

सिर में कब जमते हैं खून के थक्के? 

बता दें, सिर में चोट, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से संबंधित समस्याएं या क्लॉटिंग के कारण व्यक्ति के दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है। 

मस्तिष्क में रक्त के थक्के के क्या लक्षण हैं? 

  • जब किसी व्यक्ति के दिमाग में असहनीय दर्द हो और वो किसी भी दवाई को लेने से कम ना हो रहा हो तो ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह दिमाग में थक्के जमने के कारण हो सकता है। 
  • जब व्यक्ति के दिमाग में थक्के जमने शुरू हो जाते हैं तो इस दौरान उसकी नजरें कमजोर होने लगती हैं। उसे अचानक से धुंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है। 
  • दिमाग में खून के थक्के जमने से न केवल चक्कर आने की समस्या हो सकती है बल्कि बेहोशी का सामना करना पड़ता है। 
  • जब व्यक्ति के दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं तो इस दौरान व्यक्ति को बोलने और समझने में भी दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में व्यक्ति की स्पीच बेहद स्लो हो जाती है और वह कुछ भी समझने में परेशानी महसूस करता है। 

ये भी पढ़ें - Itching: नहाने के बाद खुजली होने का क्या कारण है? जान लें कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 19:16 IST