अपडेटेड 11 April 2025 at 19:28 IST
Bloating Remedies: बार-बार फूल जाता है पेट? आसान उपायों से दूर करें ब्लोटिंग
Bloating Remedies in Hindi: पेट फूलने की समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं घरेलू उपाय का इस्तेमाल कैसे करें...
Bloating Remedies in Hindi: बता दें, कुछ लोगों को बार-बार पेट फूलने की समस्या होती है। यह समस्या कभी-कभी आम होती है तो कभी-कभी ब्लोटिंग के कारण व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं। इसके अलावा व्यक्ति पेट भारी होना, उलझन महसूस करना, दर्द होना आदि लक्षणों को महसूस करता है। इसके पीछे गलत खानपान, जीवन शैली से जुड़ी गलत आदतें आदि जिम्मेदार हो सकती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आप ब्लोटिंग की समस्या से राहत पा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि पेट फूला हुआ है तो आप इस समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पेट फूलने के घरेलू उपाय
- अरंडी का तेल पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है। ऐसे में आप अरंडी के तेल में संतरे का जूस मिलाएं और उसका सेवन करें। इससे पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।
- ग्रीन टी के इस्तेमाल से भी पेट फूलने की समस्या कम होती है। ऐसे में आप ग्रीन टी को ठंडा कर लें। उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इससे फायदा मिलेगा।
- बेकिंग सोडा से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में आप एक गिलास गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। इससे गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।
- अदरक और शहद के इस्तेमाल से ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है। ऐसे में आप गर्म पानी में अदरक और शहद के रस को मिलाएं और बने मिश्रण का सेवन करें। इससे ब्लोटिंग के अलावा उल्टी, गैस, डकार आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
- सौंफ और नींबू पानी दोनों ही पेट के लिए बेहद उपयोगी हैं। बता दें कि सौंफ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को भिगोएं और अगले दिन छानकर इसका सेवन करें। इससे अलग सुबह खाली पेट यदि नींबू पानी का सेवन किया जाए और उसमें काला नमक मिला लिया जाए तो इससे भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 19:28 IST