अपडेटेड 28 December 2025 at 14:53 IST
Black Vs Golden Raisins: काली किशमिश या गोल्डन किशमिश, आपकी सेहत के लिए कौन की है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
Black Vs Golden Raisins: किशमिश हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के लिए काली या गोल्डन किशमिश में से कौन सी सबसे ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Black Vs Golden Raisins: जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात आती है, तो किशमिश का नाम सबसे पहले आता है। अक्सर लोग बाजार में दो तरह की किशमिश देखते हैं, पहली काली किशमिश और दूसरी गोल्डन किशमिश है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सेहत और स्वाद के लिए कौन सी किशमिश सबसे ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
काली किशमिश खाने के फायदे
काली किशमिश खासकर काले अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह माना जाता है। अगर आप एनीमिया से जूझ रहे हैं, तो काली किशमिश आपके लिए वरदान है। इसमें गोल्डन किशमिश की तुलना में आयरन और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स ज्यादा होता है।
इसमें कैल्शियम और बोरॉन अधिक मात्रा में होता है। जो जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह बॉडी को टॉक्सिन करता है और बल्ड को प्यूरीफाई करता है। काली किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स समय से पहले बालों के सफेद होने और त्वचा की झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।
गोल्डन किशमिश खाने के फायदे
गोल्डन किशमिश को हरे अंगूरों से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है और पाचन को मजबूत बनाती है। ये किशमिश इंस्टेंट एनर्जी देती है। अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं तो आप गोल्डन किशमिश खाएं। कई बार इन्हें रंग बनाए रखने के लिए प्रोसेस किया जाता है। इसलिए ये काली किशमिश के मुकाबले कम फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें - Sendha Namak Benefits: हाई बीपी से लेकर पाचन तक, हर मर्ज की दवा है एक चुटकी सेंधा नमक, जानें खाने का सही तरीका
कौन सी किशमिश है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
वैसे तो दोनों ही किशमिश सेहत के लिए अच्छी हैं, लेकिन अगर आपको आयरन की कमी, हाई ब्लड प्रेशर, या बालों के झड़ने की समस्या है, तो काली किशमिश आपके लिए बेहतर है। अगर आप अपना पाचन सुधारना चाहते हैं तो गोल्डन किशमिश खाएं।
किशमिश खाने का सही तरीका क्या है?
अगर आप किशमिश खा रहे हैं तो इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा तरीका है। आप किशमिश के पानी को भी पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 December 2025 at 14:51 IST