अपडेटेड 28 December 2025 at 14:21 IST

Sendha Namak Benefits: हाई बीपी से लेकर पाचन तक, हर मर्ज की दवा है एक चुटकी सेंधा नमक, जानें खाने का सही तरीका

Sendha Namak Benefits: सेंधा नमक, जिसे 'हिमालयन पिंक साल्ट' भी कहते हैं, मिनरल्स से भरपूर होता है। यह सफेद नमक से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अब ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सेंधा नमक खाने से कई फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Sendha Namak Benefits
Sendha Namak Benefits | Image: Freepik

Sendha Namak Benefits: आज के दौर में गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण बीमारियां बढ़ रही है। आयुर्वेद में 'सेंधा नमक' को साधारण नमक के मुकाबले कहीं अधिक गुणकारी माना गया है। यह सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना है। 

नमक को रसोई का 'राजा' भी कहा जाता है। क्योंकि इसके बिना बेहतरीन से बेहतरीन व्यंजन भी बेस्वाद और अधूरा महसूस होता है। चाहे घर में बनी साधारण दाल-सब्जी हो या बाहर का कोई चटपटा स्ट्रीट फूड, नमक ही वह तत्व है जो खाने के असली स्वाद को उभारने का काम करता है। 

स्वाद के अलावा, नमक हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं नमक हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? आइए इस लेख में आपको इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सेंधा नमक खाने के फायदे 

साधारण नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो बीपी बढ़ाती है। सेंधा नमक में पोटैशियम अधिक होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में एक चुटकी सेंधा नमक जादुई काम करता है। 

Advertisement

इतना ही नहीं, यह शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के लेवल को संतुलित करता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। अगर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है और इससे क्रैम्प्स और दर्द होता है तो आप सेंधा नमक ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - New Year 2026 Gift Ideas: नए साल में अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये खास चीजें, रिश्तों में आएगी मजबूती

Advertisement

सेंधा नमक खाने का तरीका

 बॉडी डिटॉक्स के लिए चुटकी भर सेंधा नमक और नींबू का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं। खाना पकाते समय साधारण नमक का इस्तेमाल कम करें, ऊपर से सेंधा नमक का छिड़काव करें। खाने से पहले अदरक के टुकड़े पर थोड़ा सेंधा नमक लगाकर खाएं, इससे भूख बढ़ती है और पाचन सुधरता है। सेंधा नमक खाने सें दांतों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 14:21 IST