अपडेटेड 23 June 2025 at 13:53 IST

दिल की सेहत के लिए 5 असरदार एक्सरसाइज, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम; ऐसे करें वर्कआउट

दिल को स्वस्थ रखने के लिए ये 5 आसान एक्सरसाइज करें, हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाएगा। पांच ऐसी एक्सरसाइज जो दिल को मजबूती देती है।

आसान एक्सरसाइज करें | Image: Freepik

Best exercises for heart health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खराब खानपान, तनाव और शारीरिक रूप से काम कम करना इस संकट को और गंभीर बना रहे हैं। लेकिन नियमित रूप से कुछ खास एक्सरसाइज करने से हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। यहां पेश हैं पांच ऐसी एक्सरसाइज जो दिल को मजबूती देती हैं और हार्ट अटैक से बचाव में मदद करती हैं।

1. हाई नीज (High Knees)

यह एक सरल कार्डियो एक्सरसाइज है जो दिल की धड़कन को तेज कर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है। इसे करने के लिए एक जगह खड़े होकर बारी-बारी से घुटनों को छाती तक उठाएं।
समय: 30 सेकंड से 1 मिनट
फायदे: कैलोरी बर्न, दिल की मांसपेशियों की सक्रियता

Freepik

2. जंपिंग जैक (Jumping Jacks)

यह पूरी बॉडी को एक्टिव करता है और दिल की सहनशक्ति को बढ़ाता है।
रिपीट: 15-20 बार
फायदे: ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है, स्टैमिना में सुधार

Freepik

3. रस्सी कूदना (Skipping Rope)

एक इंटेंस कार्डियो एक्सरसाइज जो दिल को ताकतवर बनाती है।
समय: 1-2 मिनट से शुरुआत
फायदे: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, हाई ब्लड प्रेशर में राहत

4. स्क्वॉट जम्प्स (Squat Jumps)

यह व्यायाम लोअर बॉडी के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।
रिपीट: 10-15 बार
फायदे: ब्लड फ्लो और मसल स्ट्रेंथ में वृद्धि

Freepik

 5. बरपीज (Burpees)

थोड़ी मुश्किल जरूर है लेकिन पूरे शरीर को सक्रिय करती है।
रिपीट: 5-10 के सेट
फायदे: मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, वजन घटाने और दिल की सेहत में सुधार

Freepik

( यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी नई एक्सरसाइज रूटीन को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें, खासकर यदि आपको पहले से कोई हृदय संबंधित समस्या है।)

यह भी पढ़ें : Indigo Flight: इंदौर टू भुवनेश्वर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे पर रोका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 June 2025 at 13:53 IST