अपडेटेड 11 June 2024 at 10:38 IST
Soaked Foods: मूंग दाल से लेकर ओट्स तक, इन चीजों को भिगोकर खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे
Soaked Foods: रातभर कुछ चीजों को भिगोकर खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।
Soaked Foods: सुबह उठकर लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। कैफीन होने के कारण ये दोनों ही पेय पदार्थ हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए सुबह उठकर चाय या कॉफी पीने के बजाय हमें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
ऐसे में आप कुछ भीगे हुए फूड्स को सुबह खा सकते हैं। आप इन फूड्स में ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ मूंग दाल, ओट्स आदि जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं। इन चीजों को भिगोकर खाने से सेहत तो दुरुस्त रहती ही है साथ ही इससे मोटापा भी कम होता है। आइए जानते हैं कि आप किन फूड्स का सेवन रातभर भिगोकर अगले दिन कर सकते हैं।
भिगोकर करें इन फूड्स का सेवन (Consume these healthy food after soaking them)
बादाम
बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल ऑयल पाया जाता है, जो शरीर के साथ-साथ दिल के लिए भी हेल्दी है। बादाम को कम से कम 6 से 8 घंटे तक पानी में भिगोकर रखने के बाद इनका सेवन करें। भीगने के बाद बादाम के अंदर मौजूद पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं, जो शरीर को शक्ति देने का काम करते हैं।
चने
चने में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण इसे भिगोकर खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से आपको एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही आपकी सारी कमजोरी भी दूर हो जाती है। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
अखरोट
अखरोट में कई तरह के फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर का वजन घटाने के साथ-साथ सेहत को दुरुस्त भी करते हैं। इसलिए इसका सेवन पानी में भिगोकर करना चाहिए। इससे दिमाग भी तेज होने में मदद मिलती है।
ओट्स
ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप इसे रातभर भिगोकर खाते हैं तो इसके अंदर मौजूद पोषक तत्वों की शक्ति दोगुनी हो जाती है। भिगोने के बाद आप ओट्स को बिना पकाए भी खा सकते हैं। ये वेट लॉस करने के साथ-साथ डाइजेशन को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
किशमिश
किशमिश में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होती है, लेकिन अगर आप पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं दो इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व दोगुने हो जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
मूंग दाल
रातभर भीगी हुई मूंग की दाल को अंकुरित मूंग भी कहा जाता है। अगर आप वजन बढ़ने से परेशान हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण ये पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने का काम करती है। इसके सेवन से कब्ज, बदहजमी, गैस, एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।
पिस्ता
पिस्ता में विटामिन बी6, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। पिस्ता को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से वजन कम होता है और इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
अंजीर
अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना 2 भीगे हुए अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आंतों की सेहत बेहतर होगी और कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 June 2024 at 10:38 IST