अपडेटेड 7 May 2025 at 10:28 IST
Ghee: गर्मियों में घी का सेवन सेहत को रखेगा दुरुस्त, जानिए फायदे
Ghee Khane Ke Fayde: अगर आप गर्मियों में घी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर और सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
Benefits of Ghee In Hindi: गर्मियों में घी का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, शुद्ध देसी घी त्रिदोषों जैसे वात, पित्त, कफ को संतुलित करता है। घी पाचन तंत्र को मज़बूत करता है, भूख बढ़ाता है और आंतों में चिकनाई बनाए रखता है, जिससे कब्ज, जलन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
घी में मौजूद विटामिन A, D, E और K रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं और त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। हालांकि अधिक मात्रा में घी का सेवन करने से उल्टा असर हो सकता है, इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मियों में इसका सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मियों में घी खाने के फायदे (benefits of eating ghee in summer)
- घी पाचन अग्नि को तेज करता है और खाना जल्दी पचाता है। जिससे पाचन दुरुस्त होता है।
- घी गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव का काम करता है। जिसके सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है।
- घी के सेवन से तनाव, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द में आराम मिलता है। यह दिमाग को ठंडक देता है।
- सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
- घी में मौजूद विटामिन A, D, E और K शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं। इससे इम्युनिटी बढ़ती है।
- किसी भी मौसम में घी का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- गर्मियों में पित्त दोष की समस्या बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको घी का सेवन करना चाहिए। इससे पित्त संतुलित होती है।
- शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए घी का सेवन करें। क्योंकि ये धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है।
- त्वचा को मुलायम और चमकदार रखता है। साथ ही यह स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज़ करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 May 2025 at 10:28 IST