अपडेटेड 17 February 2026 at 10:45 IST
Saunf Tea Benefits: शरीर की थकान को दूर करने के लिए पीएं सौंफ की चाय, जानें कैसे बनाएं
Saunf Tea Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर की थकान और सुस्ती एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में सौंफ की चाय नेचुरल एनर्जी बूस्टर साबित हो सकती है। सौंफ न केवल माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करती है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को अंदर से तरोताजा करने में मदद करते हैं। अब ऐसे में इसे किस तरह बनाना है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Saunf Tea Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और तनाव आम समस्या बन गई है। ऑफिस का काम हो या घर की जिम्मेदारियां, दिन खत्म होते-होते शरीर और दिमाग पूरी तरह से निढाल हो जाता है। ऐसे में हम अक्सर चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, जो कुछ देर के लिए तो ऊर्जा देती हैं, लेकिन ज्यादा कैफीन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप शरीर की थकान को मिटाना चाहते हैं तो आपको सौंफ की चाय पीने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
सौंफ की चाय पीने के फायदे
- सौंफ सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इसकी चाय पीने से सारी थकान दूर हो जाती है।
- सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व मांसपेशियों को आराम देते हैं। इसकी सौम्य सुगंध तनाव कम करने वाले हार्मोन को सक्रिय करती है, जिससे दिनभर की थकान के बाद आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
- अक्सर पेट की भारीपन या गैस की वजह से भी शरीर में सुस्ती बनी रहती है। सौंफ की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज और ब्लोटिंग दूर होती हैं।
- यह चाय एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर से जहरीले टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा में चमक आती है और आप खुद को हल्का महसूस करते हैं।
- अगर थकान की वजह से आपको नींद नहीं आ रही है, तो रात को सोने से पहले एक कप सौंफ की चाय पिएं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है।
सौंफ की चाय कैसे बनाएं?
- एक पैन में डेढ़ कप पानी डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने दें।
- जब पानी उबलने लगे, तो इसमें एक चम्मच सौंफ डाल दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक भी मिला सकते हैं।
- आंच को धीमा कर दें और इसे 3-5 मिनट तक उबलने दें, ताकि सौंफ का सारा अर्क पानी में आ जाए।
- जब पानी का रंग हल्का पीला हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे एक कप में छान लें।
- अगर आप चाहें तो इसमें आधा चम्मच शहद या थोड़ा सा गुड़ मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि शहद को कभी भी उबलते पानी में न डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 10:45 IST