अपडेटेड 2 January 2026 at 13:32 IST
Red Vs White Sweet Potato: लाल या सफेद शकरकंद, सर्दियों में कौन से शकरकंद आपके लिए फायदेमंद है? जान लें फायदे
Red Vs White Sweet Potato: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में शकरकंद मिलने लग जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि लाल या सफेद शकरकंद कौन सी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? इसके बारे में जानते हैं।
Red Vs White Sweet Potato: शकरकंद सर्दियों के मौसम का एक ऐसा सुपरफूड है जिसे स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल माना जाता है। लेकिन जब आप बाजार में शकरकंद खरीदने जाते हैं, तो अक्सर दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं।
अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि इनमें से कौन सा ज्यादा पौष्टिक है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी शकरकंद सबसे ज्यादा फायदेमंद है?
सफेद शकरकंद खाने के फायदे
सर्दियों में सफेद रंग के शकरकंद स्वाद में कम मीठा और थोड़ा सूखा होता है। सफेद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लाल शकरकंद की तुलना में थोड़ा अधिक हो सकता है। इसका मतलब है कि लाल शकरकंद ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है।
लाल शकरकंद खाने के फायदे
लाल या नारंगी शकरकंद में बीटा-कैरोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए फायदेमंद है। सफेद शकरकंद में बीटा-कैरोटीन काफी कम होता है। इसमें लाल शकरकंद की तुलना में पोटैशियम की मात्रा थोड़ी अधिक हो सकती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें - Dalchini Water Benefits For Women: महिलाएं रोजाना पीएं दालचीनी का पानी, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स के लिए है रामबाण
आपकी सेहत के लिए दोनों शकरकंद फायदेमंद है
दोनों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर कर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फाइबर के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
विटामिन C और E से भरपूर होने के कारण यह सर्दियों में रूखी त्वचा को अंदर से पोषण देता है। बच्चों के लिए लाल रंग के शकरकंद बेहतर है क्योंकि उन्हें विकास के लिए विटामिन-A की अधिक जरूरत होती है।
शकरकंद किस तरह खाएं?
शकरकंद अगर आप खा रहे हैं तो इसे उबालकर या फिर भूनकर भी खा सकते हैं। बस आप इसमें तेल मिलाकर न खाएं। इससे उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 13:32 IST