अपडेटेड 20 December 2025 at 22:22 IST
Ragi Benefits: सर्दियों में पी लें रागी जावा का पीना, नहीं पड़ेंगे बीमार; जानें सही तरीका
Ragi Benefits: क्या आप भी बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। इसलिए आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से रागी जावा का पानी पीने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।
Ragi Benefits: सर्दियों का मौसम कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द और इम्यूनिटी का कमजोर होना आम बात है। अगर आप भी इस सर्दी खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक सुपर फूड को शामिल करना बेहद जरूरी है। रागी जिसे फिंगर मिलेट भी कहते हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। वहीं कई घरों में तो रागी जावा का दलिया बनाकर खाते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
अब ऐसे में अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में खाली पेट रागी जावा का पानी पीने के बारे में विस्तार से बताएंगे।
रागी जावा का पानी पीने के फायदे क्या हैं?
रागी सुपरफूड माना जाता है। जिसे अगर आप सर्दियों की डाइट में शामिल कर लें, तो आप मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।रागी कैल्शियम का सबसे बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में अक्सर बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की समस्या होती है; रागी जावा का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
रागी की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर के तापमान को बनाए रखने और अंदरूनी गर्माहट देने में मदद करती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे पीने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स से बच जाते हैं। रागी में भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर खून की कमी को दूर करता है।
रागी जावा बनाने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच रागी का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें रागी का तैयार किया हुआ घोल धीरे-धीरे डालें।
- इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा और चमकदार न दिखने लगे।
- अब इसमें स्वादानुसार गुड़ और इलायची पाउडर डालें। गुड़ पिघलने तक चलाएं।
- गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटे बादाम या अखरोट डालें। इसे गरमा-गरम परोसें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 22:22 IST