Hair Oiling Tips: दिन या रात, बालों में तेल कब लगाना चाहिए? जान लें सही तरीका
Hair Oiling Tips : अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है या फिर बाल बहुत झड़ रहे हैं, तो हम आपको इस लेख में हायर ऑयलिंग टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे कि बालों में तेल रात या फिर दिन कब लगाना चाहिए?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Oiling Tips : बालों की देखभाल की बात हो, तो हमारी दादी-नानी के नुस्खों में सबसे पहले 'चम्पी' यानी तेल मालिश का नाम आता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच अक्सर हम उलझन में रहते हैं कि बालों में तेल लगाने का सही समय क्या है? क्या तेल रात भर लगा रहने देना चाहिए या दिन में लगाना बेहतर है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
रात में बालों में तेल लगाने के फायदे
अधिकतर लोग रात में तेल लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इसे सोखने के लिए स्कैल्प को पर्याप्त समय मिल जाता है। जब आप रात भर तेल लगाकर छोड़ते हैं, तो स्कैल्प तेल को अच्छी तरह सोखती है। जिससे बाल अंदर से मजबूत होते हैं। रात में की गई मालिश न केवल बालों के लिए अच्छी है, बल्कि यह स्कैल्प की नसों को आराम देकर बेहतर नींद लाने में भी मदद करती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है या फिर चेहरे पर मुहांसे आते हैं तो रात में तेल लगाने से बचें।
दिन में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
यदि आप रात भर तेल लगाकर नहीं रखना चाहते हैं तो दिन में तेल लगाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। बाल धोने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाना सबसे प्रभावी माना जाता है। आप हल्के गुनगुने तेल से मालिश करें और उसके बाद सिर पर एक गर्म तौलिया सपेट लें। इससे तेल बालों तक सही से सोखता है।
ये भी पढ़ें - Roti khane ka Tareeka: रोटी खाने का सही तरीका क्या है और दिन बार कितनी बार खानी चाहिए?
Advertisement
बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
- तेल को बालों की लंबाई से ज्यादा स्कैल्प पर लगाएं। उंगलियों के पोरों से सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मालिश करें। आप बालों में अधिक तेल लगाने से बचें। आपको ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे बाल रूखे हो सकते हैं।
- तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी न करें, क्योंकि मालिश के बाद बाल थोड़े कमजोर हो जाते हैं और टूटने का खतरा रहता है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।