वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक के लिए बेस्ट है ये एक चीज, जानें कब और कैसे खाएं
यदि आप वजन घटाने के साथ-साथ चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे। जिसे खाने से आपको फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत और खूबसूरती को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर हम ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित हों। क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दो साधारण चीजों का कॉम्बिनेशन एक 'सुपरफूड' की तरह काम कर सकता है? अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर बेदाग और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं, तो शहद में भीगे हुए ओट्स आपके लिए एक बेस्ट और हेल्दी साबित हो सकता है।
अब ऐसे में इसे किस तरह और कब खाना है? आइए जानते हैं।
ओट्स और शहद क्यों हैं खास?
ओट्स डाइटरी फाइबर, विशेष रूप से 'बीटा-ग्लूकन' से भरपूर होते हैं। यह फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। वहीं, शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण न केवल आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को अंदर से प्राकृतिक चमक देते हैं।
वजन घटाने के लिए रामबाण
अक्सर हम सुबह के नाश्ते में भारी-भरकम चीजें खा लेते हैं जो बाद में वजन बढ़ने का कारण बनती हैं। ओट्स का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। जब आप ओट्स में शहद मिलाकर खाते हैं, तो यह आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखता है। रात भर शहद में भीगे हुए ओट्स का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और मेटाबोलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने के लिए मददगार साबित होता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट
ओट्स में मौजूद जिंक और शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा की रंगत साफ होती है और कील-मुंहासों जैसी समस्याओं में भी कमी आती है।
कैसे तैयार करें और कब खाएं?
एक जार या बाउल में आधा कप रोल्ड ओट्स लें। इसमें एक बड़ा चम्मच शुद्ध शहद डालें। अब इसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़े से ड्राई फ्रूट्स या चिया सीड्स भी डाल सकते हैं।
इसे रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह तक ओट्स नरम हो जाएंगे और शहद के पोषक तत्वों को पूरी तरह सोख लेंगे।
इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते के रूप में करना सबसे प्रभावी होता है।
ये भी पढ़ें - Somwati Amavasya 2026 Daan: 3 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन 4 चीजों का दान दिलाएगा पितृ दोष से मुक्ति
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 21:07 IST