अपडेटेड 16 February 2026 at 14:44 IST
Kalonji Khane Ke Fayde: डायबिटीज OUT, गुड कॉलेस्ट्रॉल IN... कलौंजी है गुणों का खान, खाने से कौन-कौन बीमारी होती है दूर?
Kalonji Health Tips: आयुर्वेद में कलौंजी को सबसे खास माना जाता है। यह न केवल रसोई का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना भी हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। अब ऐसे में इसे किस तरह खाना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Kalonji Health Tips: रसोई के मसालों में इस्तेमाल होने वाली कलौंजी जिसे कई लोग मंगरैल भी कहते हैं। यह महज स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे हर मर्ज की दवा भी कहा जाता है।अगर आप भी छोटी-बड़ी बीमारियों से घिरे रहते हैं, तो कलौंजी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आइए इस लेख में आपको गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी द्वारा बताए गए कलौंजी से जुड़े फायदे और इसे खाने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
डायबिटीज के लिए रामबाण है कलौंजी
कलौंजी के बीजों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के गुण होते हैं। खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।
वजन घटाने में असरदार है कलौंजी
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कलौंजी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन शरीर की अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में सहायक है।
गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है कलौंजी
कलौंजी का सेवन शरीर में 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को कम करता है और 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को बढ़ाता है। इससे खून साफ होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
स्किन और चेहरे के लिए फायदेमंद है कलौंजी
कलौंजी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मुंहासों को दूर करते हैं। वहीं, कलौंजी का तेल बालों में लगाने से बालों का झड़ना रुकता है और वे जड़ से मजबूत होते हैं।
कलौंजी खाने का सही तरीका क्या है?
- कलौंजी को हल्का भूनकर पीस लें। आधा चम्मच चूर्ण पानी या शहद के साथ लें।
- रात भर एक गिलास पानी में आधा चम्मच कलौंजी भिगोकर रखें और सुबह छानकर वह पानी पिएं।
- सुबह खाली पेट कलौंजी के दानों को एक चम्मच शहद में मिलाकर चबाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है।
- अगर सर्दी-जुकाम है, तो कलौंजी को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है।
कलौंजी खाने का सही समय क्या है?
- आयुर्वेद के अनुसार, कलौंजी के सेवन करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है। इससे आपका वजन कम हो सकता है। आप इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे और भी फायदे देखने को मिल सकते हैं।
- एक दिन में आप केवल आधा चम्मच ही खाएं। इससे ज्यादा सेवन न करें।
- कलौंजी का सेवन भूलकर भी गर्भवती महिलाएं न करें।
- अगर आप गैस्ट्रिक समस्या है तो आप इसे सीमित मात्रा में ही लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 14:44 IST