अपडेटेड 29 November 2025 at 20:42 IST

Gud Chana Benefits: सर्दियों में गुड़-चना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें सुबह या शाम कब खाएं

Gud Chana Benefits : ठंड के मौसम में सेहत और गर्माहट बनाए रखने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वहीं बात करें गुड़-चने की तो यह पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जो सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी को कई गुना बढ़ा सकता है। अब ऐसे में इसे सुबह या शाम कब खाने से फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेक में विस्तार से जानते हैं।

Gud Chana Benefits | Image: Freepik

Gud Chana Benefits : सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। यह वह समय है जब हमारा शरीर एनर्जी चाहता है। ऐसे में गुड़ और भुने हुए चने का एक साथ सेवन करना किसी 'सुपरफूड' से कम नहीं है। भारत के हर घर में यह सदियों पुराना नुस्खा न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

अब ऐसे में गुड़ और चने का सेवन करने के फायदे क्या हैं और इसे सुबह या शाम कब खाने से ज्यादा फायदा मिल सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सर्दियों में गुड़ और चने खाने के फायदे क्या हैं? 

गुड़ को स्वीटनर माना जाता है, जो आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है। वहीं, भुना हुआ चना  प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का एक पावरहाउस है।

गुड़-चना खाने से सुस्ती होती है दूर 

सर्दियों में सुस्ती आना आम है। गुड़ में मौजूद ग्लुकोज और चने के कार्बोहाइड्रेट मिलकर तुरंत और देर तक टिकने वाली ऊर्जा देते हैं। यह आपको पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है।

गुड़-चना खाने से खून की कमी होती है दूर 

गुड़ आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। चने के साथ इसका सेवन एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

कब्ज से मिलता है छुटकारा 

भुने हुए चने में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है, जो सर्दियों में अक्सर परेशान करती हैं।

ये भी पढ़ें - Ghee For Hair: सर्दियों में बाल हो गए झाड़ू और डैंड्रफ से भरे, हफ्ते में 2 बार लगाएं घी; लंबे बालों के लिए भी रामबाण

गुड़-चने खाने से मांसपेशियां होती हैं मजबूत 

चना प्रोटीन का शानदार स्रोत है। यह मांसपेशियों की मरम्मत और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो रोज़ाना कसरत करते हैं।

गुड़-चना है एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार 

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। यह सर्दियों में होने वाले सामान्य संक्रमणों और फ्लू से लड़ने में मदद करता है।

सुबह या शाम गुड़ और चने कब खाएं? 

गुड़ और चना खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपको तरोताजा महसूस करते हैं। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 20:42 IST