अपडेटेड 29 October 2025 at 08:55 IST
Health Benefits: सर्दियों में खा लेंगे ये एक चीज तो नहीं पड़ेंगे बीमार, ठंड के लिए है रामबाण इलाज
Health Benefits: ठंड का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है, लेकिन सही खान-पान से इनसे बचा जा सकता है। आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ रामबाण इलाज की तरह काम करते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या खाने से सर्दी में फायदे दिख सकते हैं।
Health Benefits: सर्दियां आते ही हमारी जीवनशैली में कई बदलाव आते हैं। सुबह देर तक रजाई में दुबके रहना, गरमागरम चाय पीना,लेकिन इसी मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में, यदि आप ठंड को खुद से दूर भगाना चाहते हैं और बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एक 'रामबाण' चीज को जरूर शामिल करें। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां नहीं होती है। आपको बता दें, आयुर्वेद में लहसुन को सदियों से एक अचूक औषधि माना गया है, और ठंड के मौसम में इसका सेवन किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में लहसून की कली खाने से क्या होता है?
सर्दियों के लिए क्यों फायदेमंद है लहसून?
लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लहसुन में एलिसिननामक मौजूद होता है। जिसमें शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये गुण हमें संक्रमण और फ्लू से बचाते हैं।
लहसून खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
- अगर आप सर्दी-जुकाम या गले की खराश से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन की एक कली खाएं। आप इसे घी में हल्का भूनकर या शहद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। यह बलगम को साफ करने और सांस की तकलीफ को कम करने में भी मदद करता है।
- लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मजबूत इम्यूनिटी आपको सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचाती है।
- सर्दियों में लोग अक्सर तला-भुना ज्यादा खाते हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करने में सहायक है। यह धमनियों में जमा गंदगी को साफ करके दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
- ठंडी के मौसम में पाचन तंत्र अक्सर धीमा हो जाता है। लहसुन पेट की अग्नि को तेज करता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं और आपका पाचन दुरुस्त रहता है।
- जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों के दर्द या गठिया की समस्या बढ़ जाती है, उनके लिए लहसुन बहुत फायदेमंद है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें - Amla Navami Kab Hai 2025: 30 या 31 अक्टूबर ...कब है आंवला नवमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, योग और महत्व
सर्दियों में लहसून किस तरह खाएं?
सर्दियों में लहसुन खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना सुबह खाली पेट, पानी के साथ, 1 से 2 कच्ची कलियों का सेवन करें। इसके अलावा, आप इसे सब्जी, दाल या सूप में डालकर, या हल्का भूनकर भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 29 October 2025 at 08:55 IST