अपडेटेड 20 December 2025 at 18:33 IST
Winter Anjeer Benefits: सर्दियों में सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या हैं फायदे? जानें खाने का सही तरीका
Winter Anjeer Benefits: क्या आप जानते हैं कि अगर सर्दियों में सुबह खाली पेट अगर अंजीर खा लेंगे तो आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Winter Anjeer Benefits: बेहतर सेहत और तंदुरुस्ती सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए गोल्डन पीरियड माना जाता है। इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा सोखता है। आपको बता दें, अंजीर को आयुर्वेद में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि सर्दियों के मौसम में अंजीर को किस तरह खाएं और इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
अंजीर खाने का सही तरीका क्या है?
- रात को 2 से 3 सूखे अंजीर को एक कप पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह उठकर सबसे पहले उस पानी को पी लें ।
- अब उन भीगे हुए अंजीरों को चबा-चबाकर खाएं।
- यदि आपको दूध पसंद है, तो आप रात को दूध में अंजीर उबालकर भी पी सकते हैं। यह नींद की गुणवत्ता सुधारने और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए बेहतरीन है।
सर्दियों में खाली पेट अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?
- सर्दियों में अक्सर हमारा पाचन कम हो जाता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए सुबह खाली पेट इसे खाने से पुरानी कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है।
- अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम से अंजीर खाने से सर्दी-जुकाम नहीं होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- अंजीर कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है। बढ़ती उम्र के साथ या ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए खाली पेट अंजीर खाना बहुत फायदेमंद होता है।
- अंजीर में पोटेशियम भरपूर होता है और सोडियम कम होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करता है और इससे हार्ट हमारा फिट रहता है।
ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2025: शुक्र करने जा रहे हैं धनु राशि में गोचर, इन 4 राशियों के बनेंगे धन लाभ और मान-सम्मान के योग
अंजीर खाने के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 अंजीर से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर की मात्रा होती है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को खासकर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही खाना चाहिए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 18:33 IST