अपडेटेड 11 April 2025 at 17:49 IST
Health Tips: खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे
When should you drink warm water after a meal? यदि खाना खाने के बाद गर्म पानी पीया जाए तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं इन समस्याओं के बारे में...
Benefits of Drinking Warm Water After Eating Food List: कुछ लोग खाने के बाद गर्म पानी पीते हैं। बता दें कि खाने के बाद गर्म पानी पीने से सेहत की कई समस्या दूर होती हैं। खाने के बाद गर्म पानी पीना अमृत के समान माना गया है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि खाने के बाद गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। पढ़ते हैं आगे...
खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीने से क्या होता है?
- यदि व्यक्ति खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीता हो तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। बता दें कि पेट में जमा फैट, तेल और खाना पचाने में गर्म पानी उपयोगी है। यह अपच, गैस और भारीपन को दूर करने में भी ये आपके काम आ सकता है।
- यदि आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं तो आप खाने के बाद एक गिलास गुनगुना या गर्म पानी जरूर पिएं। इससे शरीर की एनर्जी भी बढ़ती है। साथ ही वजन को भी घटाया जा सकता है।
- यदि खाने के बाद गर्म पानी का सेवन किया जाए तो इससे बंद नाक खुल जाती है। साथ ही गले की खराश भी दूर होती है। यह सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में उपयोगी है।
- जिन लोगों को कब्ज रहती है वे गर्म पानी का सेवन करें। इससे न केवल आंतों को भी साफ किया जा सकता है बल्कि यह पेट को हल्का रखता है।
- यदि गर्म पानी का सेवन खाने के बाद करें तो इससे शरीर को हाइड्रेट रखा जाता है। आप चाहें तो इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं। इससे दोगुना फायदा होगा।
पानी पीने के नियम
हालांकि व्यक्ति को खाने के तुरंत बाद गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। कम से कम आधे घंटे बाद इसका सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में ये पानी नहीं लेना है केवल एक गिलास पानी उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 17:49 IST