अपडेटेड 27 June 2025 at 19:30 IST
Giloy Juice Benefits: कई परेशानियों का अकेला समाधान है गिलोय का रस, रोजाना सुबह पीने के हैं कई फायदे
Giloy Ka Juice Peene Ke Fayde: सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहरी केमिकल वाले सप्लीमेंट खरीदने की जगह घर में मौजूद चीजें इस्तेमाल करनी चाहिए। यह सभी पूरी तरह से केमिकल फ्री होती हैं।
Giloy Health Benefits: मौसम के बदलने से अक्सर हमारी तबीयत भी खराब होने लगती है। ऐसे में कई तरह के प्रभाव जीवन में नजर आते हैं। वहीं आजकल हम सभी का लाइफस्टाइल भी कुछ खास अच्छा नहीं है, जिसके कारण भी हम जल्द ही बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में बाहरी दवाइयों के अलावा घरेलू उपाय ज्यादा काम आते हैं। इसके लिए आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गिलोय में किसी भी तरह का कोई केमिकल मौजूद नहीं होता है। वहीं इसे रोजाना सुबह केवल 2 से 3 चम्मच पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं गिलोय से मिलने वाले फ़ायदों के बारे में जुड़ी कई बातें।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में है मददगार
अगर आप थके हुए रहते हैं तो गिलोय का रस आपकी बॉडी में नई जान डालने का काम करेगा। बता दें कि यह आपकी मेंटल हेल्थ को भी एक्टिव कर आपको काफी सकारात्मक महसूस करवाने में मदद करेगा। वहीं यह प्लेटलेट बढ़ाने भी काम करता है।
त्वचा के लिए है लाभदायक
अक्सर त्वचा में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आजकल बेहद कम उम्र में ऐजिंग साइंस चेहरे पर नजर आने लगते हैं। गिलोय का रस पीने से यह सभी साइंस जैसे रिंकल्स, झाइयां और अन्य पिंपल्स जैसी परेशानी भी कम हो सकती है।
जोड़ों के दर्द को करें कम
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो गिलोय का रस रामबाण इलाज बन सकता है। गिलोय जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थ्रिटिक गुण होते हैं जो आपके जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
शुगर कंट्रोल करने में सहायता करें
अगर आपको शुगर है तो गिलोय आपके लिए जादुई काम कर सकता है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके खून को भी साफ करने के काम में आता है।
इसी तरह की अन्य टिप्स जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 19:17 IST