Saunf Water Benefits: सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से हो सकते हैं ये फायदे, जानें कब और कैसे लें

Saunf Water Benefits: आयुर्वेद में सौंफ को इसके शीतल गुणों के लिए जाना जाता है, जो शरीर के टॉक्सिनस को बाहर निकालने में मदद करती है। अब ऐसे में सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? आइए जानते हैं।

Saunf Water Benefits | Image: Freepik

Saunf Water Benefits: रसोई में  सौंफ का इस्तेमाल सदियों से माउथ फ्रेशनर और मसालों के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात भर पानी में भिगोई हुई सौंफ का पानी स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं है? आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो इसे विशेष रूप से सुबह खाली पेट सेवन के लिए उत्तम बनाती है। आइए जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और इसे तैयार करने का सही तरीका क्या है।

पाचन में सुधार करता है सौंफ का पानी 

सौंफ के पानी का सबसे बड़ा लाभ पाचन क्रिया को दुरुस्त करना है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स जैसे 'एनेथोल' पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। यह अपच, पेट फूलना , और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

वजन घटाने में मदद करता है सौंफ का पानी 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सौंफ का पानी एक प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्टर का काम करता है। यह शरीर के फैट स्टोरेज को कम करने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करता है सौंफ का पानी 

सौंफ का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को साफ करने में मदद करता है। इससे सभी अंगों की सफाई हो जाती है।

सौंफ का पानी चेहरे पर लाता है निखार 

अगर आपके चेहरे पर मुहांसे हो गए हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए। इससे चेहरे पर निखार आता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं।

आंखों की रोशनी में मदगार है सौंफ का पानी 

सौंफ में विटामिन-A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।

सौंफ का पानी कैसा बनाएं? 

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। यह सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
  • यदि आप रात में भिगोना भूल गए हैं, तो एक गिलास पानी में सौंफ डालकर उसे 5-7 मिनट तक उबालें। जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे छानकर पिएं।
  • सौंप का पानी खाली पेट पीने सबसे अच्छा होता है। इसे चाय या कॉफी पीने से कम से कम 30 मिनट पहले लें।

ये भी पढ़ें - Mango Murabba Recipe: दादी-नानी वाले स्वाद के साथ बनाएं कच्ची कैरी का मुरब्बा, नोट करें आसान रेसिपी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 23:18 IST