अपडेटेड 22 November 2025 at 12:21 IST
Laung Water Benefits: सिर्फ 15 दिन तक लगातार पी लें लौंग का पानी, इन 5 बीमारियों से तुरंत मिलेगा छुटकारा
Laung Water Benefits: क्या आप जानते हैं ठंड के मौसम में रोजाना 15 दिन तक खाली पेट लौंग का पानी पीने से कई तरह की बीमारियों से बच सके हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Laung Water Benefits: भारतीय रसोई केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का स्थान नहीं है। यह सदियों पुराने औषधीय गुणों से भरपूर मसालों का भंडार है। इन मसालों में से एक लौंग भी है। लौंग विटामिन और खनिजों का एक पावरहाउस है। लौंग एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, और विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, और आयरन पाया जाता है। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। अब ऐसे में क्या आप जानते हैं एक लौंग 5 बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कमजोर इम्यूनिटी को दूर करता है लौंग
बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है। लौंग का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 15 दिनों तक इसका सेवन करने से आपको सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी।
अपच, गैस और एसिडिटी को दूर करता है लौंग
पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और अपच आज के समय में आम हो गई हैं। लौंग का पानी पाचन एंजाइमों को बढ़ाता है और इससे खाना अच्छे से बचता है। यह पेट की सूजन को कम करने और आंतों की सफाई करता है।
ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए लौंग का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को बढ़ाता है। सुबह खाली पेट 15 दिनों तक इसे पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है।
दांतों के दर्द से राहत दिलाता है लौंग
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मसूड़ों की सूजन को कम करता है। आप 15 दिन तक रोजाना लौंग चबाएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं।
लिवर की समस्याएं होती है दूर
लौंग का पानी लिवर को डिटॉक्सिफाई करने और उसे मजबूती देने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण लिवर को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं। 15 दिनों के नियमित सेवन से आपके लिवर का स्वास्थ्य बेहतर होता है और लिवर रोगों का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें - 'बॉडी बिल्डिंग' वाले हो जाएं सावधान, गर्म पानी का नहाना क्यों पड़ा 24 वर्षीय लड़के को भारी? इस वॉर्निंग को न करें नजरअंदाज
लौंग का पानी कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी लें।
इसमें 2 से 3 साबुत लौंग डालें।
पानी को धीमी आंच पर 7-10 मिनट तक उबालें।
पानी को छान लें और गुनगुना होने पर पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 November 2025 at 12:21 IST