अपडेटेड 26 February 2025 at 10:12 IST
Beetroot: किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें
कुछ लोगों को चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए। वरना इससे शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
चुकंदर सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है। वहीं चुकंदर के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
ये लोग ना करें चुकंदर का सेवन
- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन लोगों को चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। बता दें कि चुकंदर के अंदर भी मिठास होती है। ऐसे में यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है वे लोग भी चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। बता दें चुकंदर के अंदर फाइबर पाया जाता है। इससे न केवल शरीर में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है बल्कि एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है।
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या रहती है या जिन लोगों को पथरी की समस्या है वे लोग भी चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। बता दें चुकंदर में ऑक्सलेट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में यह शरीर में जमा हो जाते हैं और पथरी की समस्या पैदा कर सकते हैं।
- प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाओं को चुकंदर का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें कि इसके कारण गैस्ट्रिक समस्या भी हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को चुकंदर जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलेगा कि चुकंदर का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि डॉक्टर की सलाह पर ही अपनी डाइट में चुकंदर को जोड़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 10:12 IST