Back Acne: पीठ पर दाने निकलने के कारण क्या हैं?
Back Acne problems: पीठ पर मुंहासे बढ़ने का क्या कारण है? पीठ पर दाने क्यों होते हैं? जानते हैं इस लेख के बारे में...
पीठ पर दाने क्यों होते हैं? | Image:
Bacne
Back Acne problems: अक्सर लोगों को चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जिनके चेहरे के अलावा हाथ पर, पैर पर और गले पर दाने हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग पीठ पर होने वाले दानों से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन दानों के होने के पीछ के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीठ पर दाने होने के पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पीठ पर दाने क्यों होते हैं?
- यदि आपके परिवार में किसी व्यक्ति को यह समस्या रहती है तो आपको भी ये समस्या हो सकती है। ऐसे में इस स्थिति में व्यक्ति को ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है।
- जब किसी व्यक्ति को हार्मोनल बदलाव होते हैं तब भी पीठ में दानों की समस्या हो जाती है। बता दें कि यह बदलाव गर्भावस्था, किशोरावस्था आदि में देखी जाती है। ऐसे में व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है।
- जब व्यक्ति गलत दवाईयों का सेवन करता है तब भी पीठ पर दाने हो सकते हैं।
- इससे अलग गलत डाइट लेने से या खराब लाइफस्टाइल के कारण भी छोटे-छोटे दाने आपको परेशान कर सकते हैं।
- जब हमारी स्किन ऑयली होती है तो इस कारण पीठ पर दाने की समस्या हो सकती है।
- जब हम ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं तब भी व्यक्ति को पीठ पर दाने की समस्या हो सकती है।
- जब व्यक्ति को ज्यादा पसीना आता है तब भी उसे पीठ पर दाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- जब व्यक्ति को डैंड्रफ की समस्या रहती है तब भी पीठ पर दोने महसूस कर सकते हैं।
- पीठ पर दानें किसी गंभीर बीमारी के कारण हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को एक बार डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 March 2025 at 19:31 IST