अपडेटेड 19 February 2025 at 21:20 IST

काजू पिस्ता खाने से सेहत को क्या फायदा होता है?

Pista and Kaju Benefits in Hindi: पिस्ता और काजू खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? काजू पिस्ता सेहत के लिए कैसे उपयोगी है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

काजू पिस्ता खाने से सेहत को क्या फायदा होता है? | Image: canva

Pista and Kaju Benefits in Hindi: बता दें काजू और पिस्ता दोनों ही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जब भी जरूरी नट्स की बात आती है तो किशमिश बादाम के साथ-साथ काजू और पिस्ता भी होता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि यदि काजू और पिस्ते का सेवन एक साथ किया जाए तो सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काजू और पिस्ता का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

पिस्ता और काजू खाने के फायदे  

  • बता दें कि काजू और पिस्ता पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ये कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। बता दें दोनों में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में उपयोगी है। 
  • यदि पिस्ता और काजू को एक साथ खाया जाए तो इससे हड्डियों को भी मजबूती मिल सकती है। बता दें जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं वे अपनी डाइट में काजू और पिस्ते को जोड़ सकते हैं। 
  • वजन को बढ़ाने में भी काजू और पिस्ता दोनों ही आपके बेहद काम आ सकता है। इन दोनों में न केवल प्रोटीन पाए जाते हैं बल्कि हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं। ऐसे में इनके सेवन से न केवल मांसपेशियों का विकास हो सकता है बल्कि वजन को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। 

कैसे करें काजू और पिस्ते का सेवन 

आप सबसे पहले रात को काजू और पिस्ते को एक कटोरी पानी में भिगोएं। अब इन दोनों का सेवन अगले दिन करें। आप इनका सेवन पानी के साथ करें। आप चाहें तो काजू और पिस्ते को सीधे तौर पर भी खा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - शरीर की सूजन को समझ रहे हैं मोटापा? जानें कौन-से फूड्स दूर करेंगे समस्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 21:20 IST