अपडेटेड 20 January 2026 at 18:28 IST

Anjeer Khane ke Nuksan: किन लोगों को अंजीर नहीं खाना चाहिए? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Side Effects of Figs: अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अंजीर को किस-किस बीमारी के दौरान नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को अंजीर खाने से बचना चाहिए।

किन लोगों को अंजीर नहीं खाना चाहिए, जानिए इसके फायदे और नुकसान | Image: Social media

Side Effects of Figs: सर्दियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कई लोग तरह-तरह के ड्राइफ्रूइट्स और फल को डाइट में शामिल करते हैं। अंजीर एक ऐसा फल है, जिसे अनगिनत फायदे के लिए जाना जाता है। अंजीर एक पौष्टिक भरा फल है, जिसमें विटामिन से लेकर मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं।

यह लगभग हर कोई जानता है कि अंजीर खाने से पाचन तंत्र ठीक करने से लेकर वजन, त्वचा, एलर्जी और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए इसका सेवन किया जाता है, लेकिन यह बहुत कम लोग ही बता पाते हैं कि अंजीर का सेवन कब और क्यों नहीं करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इन लोगों को अजिर खाने से बचना चाहिए।

अंजीर खाने के फायदे

सबसे पहले अंजीर खाने के फायदे जान लेते हैं। अंजीर कई गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस से लेकर फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन में सुधार से लेकर हड्डियां को मजबूत करने के लिए भी सेवन किया जाता है। इसके अलावा, अंजीर एनीमिया से बचाव में भी हेल्प करता है। अंजीर ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।

किन लोगों को अंजीर नहीं खाना चाहिए?

मधुमेह रोगी

बताया जाता है कि अंजीर में एक प्राकृतिक शर्करा होती है, जो मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए अंजीर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या किसी डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

गर्भावस्था और स्तनपान

कई लोगों का मानना है कि गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए। अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर और प्राकृतिक शर्करा होती है, जिसके चलते परेशानी हो सकती है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

रक्त पतला करने वाली दवा के साथ न खाएं

अंजीर में विटामिन के होता है, जो रक्त को पतला करने वाली दवाओं के साथ काम कर सकता है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि रक्त पतला करने वाली दवा खाने वालों को अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए।

एलर्जी के दौरान खाने से बचें

कई लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ही एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि एलर्जी के दौरान इसके सेवन से त्वचा पर चकत्ते, पेट दर्द, दस्त और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Broccoli vs Cabbage: ब्रोकली और पत्ता गोभी में कौन है ज्यादा फायदेमंद? फिटनेस और हेल्थ के हिसाब से क्या है सही ऑप्शन
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 18:28 IST