अपडेटेड 20 January 2026 at 12:01 IST

Broccoli vs Cabbage: ब्रोकली और पत्ता गोभी में कौन है ज्यादा फायदेमंद? फिटनेस और हेल्थ के हिसाब से क्या है सही ऑप्शन

Broccoli vs Cabbage: ब्रोकली और पत्ता गोभी में सबसे ज्याद फायदेमंद क्या होता है, अगर अभी भी आपको नहीं जानकारी है, तो आइए आपको बताते हैं कि हेल्थ के लिए सबसे जरूरी क्या है।

Broccoli vs Cabbage
Broccoli vs Cabbage | Image: freepik

Broccoli vs Cabbage: आजकल हेल्दी डाइट को लेकर लोग काफी एक्टिव हो गए हैं और इसी वजह से सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले खास ध्यान देते हैं। ब्रोकली और पत्ता गोभी दोनों ही क्रूसीफेरस सब्जियों में शामिल हैं और पोषण से भरपूर मानी जाती हैं। लेकिन जब बात वजन कंट्रोल करने, डाइजेशन सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने की आती है, तो अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इनमें से कौन सी सब्जी ज्यादा फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी सब्जी सबसे अच्छी होती है।

ब्रोकली में मौजूद पोषण तत्व

ब्रोकली हरे रंग की सब्जी होती है, जो कम कैलोरी और ज्यादा न्यूट्रिशन के लिए बेहतर मानी जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन C और विटामिन K पाया जाता है। इसके अलावा ब्रोकली में ऐसे खास कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन मान जाता है।

ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली में फाइबर मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करता है। डायबिटीज और मेटाबॉलिक से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में सहायक मानी जाती है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

पत्ता गोभी में कितना पोषण होता है

पत्ता गोभी भी ब्रैसिका फैमिली की सब्जी है और यह आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाती है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। पत्ता गोभी में विटामिन C और विटामिन K के साथ-साथ कई जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो बॉडी को रोजाना की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।

Advertisement

पत्ता गोभी खाने के फायदे

पत्ता गोभी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह गैस, एसिडिटी और डाइजेशन की दिक्कतों में राहत दे सकती है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की हेल्थ को सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। सबसे खास बात यह है कि पत्ता गोभी किफायती होती है और रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती है।

ब्रोकली या पत्ता गोभी, क्या होता है सबसे बेहतर

ब्रोकली और पत्ता गोभी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। अगर आपको ज्यादा पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत है, तो ब्रोकली बेहतर विकल्प हो सकती है। अगर पोषण के लिहाज से देखा जाए तो ब्रोकली को ज्यादा न्यूट्रिएंट-डेंस माना जाता है, यानी इसमें ऐसे तत्व ज्यादा होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। वहीं पत्ता गोभी रोजाना खाने के लिए एक आसान और हल्का ऑप्शन है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुड़ की चाय बनाते ही क्यों हो जाती है खराब? अपनाएं ये तरीका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 12:01 IST