अपडेटेड 14 April 2025 at 19:05 IST
Grapes: अंगूर की तासीर क्या होती है? जानें किसे नहीं खाना चाहिए ये फल
Grapes Ki Taseer Kaisi Hoti Hai: अंगूर का सेवन कब नहीं करना चाहिए? क्या अंगूर की तासीर गर्म है या ठंडी? जानें...
Angur Ki Taseer Kaisi Hoti Hai: गर्मियों में अक्सर लोग अंगूर का सेवन करते हैं। वहीं अंगूर के अंदर फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, तांबा, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, थायमिन (बी1), फोलेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन लोगों को ये नहीं पता कि अंगूर की तासीर क्या होती है। वहीं किन लोगों को अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए, ये भी नहीं जानते। ऐसे में इन दो प्रश्नों के जवाब के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंगूर की तासीर क्या होती है और अंगूर का सेवन किसको नहीं करना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
अंगूर की तासीर क्या होती है?
अंगूर की तासीर ठंडी होती है। वहीं इसके अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में आप गर्मियों में अंगूर का सेवन कर सकते हैं। यह गर्मियों में शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पानी की कमी को पूरा करता है।
किन लोगों को अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए?
- जिन लोगों को डायरिया की समस्या है वे भी अंगूरों का सेवन न करें। इससे न केवल उल्टी की समस्या हो सकती है बल्कि दस्त की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को डायरिया के समय में खिचड़ी या लाइट फूड का सेवन करना चाहिए।
- जिन लोगों को अंगूर से एलर्जी होती है वे भी इसका सेवन ना करें। वरना लक्षणों के तौर पर शरीर में दाने, खुजली आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अंगूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। यह अंगूर हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है।
- जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या रहती है उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर अंगूर का सेवन करना चाहिए। बता दें कि ये फल किडनी से संबंधित समस्या भी पैदा कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 19:05 IST