अपडेटेड 10 May 2025 at 12:48 IST
क्या आप भी Aluminium Foil में पैक करते हैं खाना? हो जाएं सावधान, सेहत को होगा बड़ा नुकसान!
Aluminium Foil Side Effects: अगर आप खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
Aluminium Foil Side Effects in Hindi: आजकल खाना पैक करने या बेकिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना आम बात हो गई है। कई लोगों को यह हल्का, सस्ता और सुविधाजनक विकल्प लगता है, लेकिन एल्युमिनियम फॉयल पेपर के लगातार इस्तेमाल से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।
दरअसल, जब गर्म खाना फॉयल के संपर्क में आता है, तो उसमें से एल्युमिनियम के कण निकलकर भोजन में मिल सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने से क्या होता है? (Aluminium Foil Side Effects in Hindi)
शरीर में जमा हो सकता है एल्युमिनियम
गरम या अम्लीय खाना जैसे टमाटर, नींबू, चटनी फॉयल से रिएक्ट कर एल्युमिनियम को शरीर में पहुंचा सकता है।
नर्वस सिस्टम को नुकसान
ज्यादा एल्युमिनियम सेवन से मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है।
अल्जाइमर का खतरा
कुछ रिसर्च में पाया गया है कि शरीर में एल्युमिनियम का अधिक जमाव अल्जाइमर रोग से को बढ़ावा दे सकता है।
पाचन तंत्र पर असर
फॉयल से निकला एल्युमिनियम गैस्ट्रिक जूस से रिएक्ट कर पेट में जलन, गैस या एसिडिटी आदि समस्याओं को बढ़ा सकता है।
हड्डियों में कमजोरी
एल्युमिनियम कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
किडनी पर असर
यदि किडनी पहले से कमजोर है तो एल्युमिनियम शरीर से बाहर नहीं निकल पाता, जिससे टॉक्सिसिटी बढ़ सकती है।
कमजोर इम्यून सिस्टम
एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक खाने के लगातार सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है और वह कमजोर हो सकती है।
हार्मोनल असंतुलन
एल्युमिनियम एंडोक्राइन सिस्टम को प्रभावित कर हार्मोन को असंतुलित कर सकता है।
फूड पॉयज़निंग
गरम खाना फॉयल में पैक करने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉयज़निंग की आशंका बढ़ती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 May 2025 at 12:48 IST