अपडेटेड 2 November 2025 at 11:47 IST
Winter Diet: सर्दियों में रहना है सेहतमंद..आज से ही डाइट में शामिल कर लीजिए ये 5 चीजें, शरीर को मिलेंगे बड़े फायदे
Winter Diet: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। सर्दियों के मौसम में अपने आप को दुरुस्त रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे जुकाम, खांसी, बुखार आदि बीमारी को दूर कर सकते हैं।
Winter Diet Plan: मौसम बदलने के साथ ही कई बीमारियों की शुरुआत हो जाती हैं। जी हां, जैसे ही ठंड का मौसम शुरू होता है वैसे ही जुकाम, खांसी और बुखार आदि बीमारी से कई लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है। नवंबर महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्से में ठंड पड़ने लगती है, जिसकी वजह से कई लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में कई जानकर और डॉक्टर भी सर्दियों में सेहतमंद रहने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैल्शियम को डाइट में शामिल करने की सलाह देते रहते हैं। ऐसे में आप भी इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गुड़ को डाइट में शामिल करें
सर्दियों के मौसम में चीनी की जगह आप गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ सेहत के लिए सही माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शुगर जैसी बीमारी ही बहुत कम होती है। गुड़ को विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर माना जाता है।
तुलसी-शहद को डाइट में शामिल करें
तुलसी और शहद सर्दियों के मौसम में आपको कई तरीके से सेहतमंद करने काम कर सकते हैं। एक तरफ तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल, तो दूसरी तरफ शहद को एंटीबैक्टीरियल गुण के लिए जाना जाता है, जो सर्दियों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
गर्म दूध और हल्दी
गर्म दूध और हल्दी का सेवन करना कई मायने में फायदेमंद माना जाता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, इसके सेवन से जुकाम और सर्दी से भी बचाव करता है।
अदरक वाली चाय
अगर आप इलायची वाली चाय पी-पीकर थक चूके हैं, तो सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आपको अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। अदरक में मौजूद एंटी-इन्फ्लॉमेट्री की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और अपच की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।
विटामिन-C युक्त फूड्स
सर्दियों में खांसी-जुकाम होना आम बात है। ऐसे में इन बीमारियों को दूर करने के लिए आप डाइट में विटामिन-C युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरा, आंवला, कीवी और गाजर आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 November 2025 at 11:47 IST