अपडेटेड 6 November 2025 at 14:12 IST

Health Tips: खराब पाचन, गैस और ब्लोटिंग में सुधार के लिए बेहद फायदेमंद है ये एक चीज, इन 4 तरीकों से खाएं; दिखने लगेंगे फायदे

Health Tips: क्या आपको भी बार-बार पेट की दिक्कत जैसे कि पेट फूलना, गैस बनना और पेच साफ न होना आदि जैसी समस्या बनी रहती है तो हम आपको इस लेख में अंजीर खाने के फायदे और इसे किस तरह खाना है? इसके बारे में भी इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips | Image: Freepik

Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्याएं जैसे खराब पाचन,गैस ,और ब्लोटिंग आम हो गई हैं। अगर आप भी अक्सर इन परेशानियों से जूझते हैं, तो प्रकृति के खजाने में एक ऐसा फल मौजूद है जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में जादू की तरह काम कर सकता है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अंजीर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं और इसे किस तरह से खाने है?

अंजीर पाचन के लिए क्यों रामबाण है? 

अंजीर में मौजूद हाई फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है। अंजीर घुलने वाला फइबर है, जो पेट को साफ करता है और कब्ज कि दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं, अंजीर आंत को साफ करके हमारे गट हेल्थ को मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना अंजीर खाते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी और पेट में गैस नहीं बनेगा।

गर्म पानी के साथ भीगे हुए अंजीर लें

रात को 2-3 सूखे अंजीर को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन भीगे हुए अंजीर को चबा-चबाकर खाएं और बचे हुए पानी को भी पी लें। इससे फायदे दिख सकते हैं।

अंजीर को शहद के साथ लें 

एक अंजीर को छोटे टुकड़ों में काटकर, उसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर सुबह नाश्ते के बाद लें। ये पेट की सूजन को कम करता है।

ये भी पढ़ें - Afternoon Lunch Time: दोपहर 3-5 बजे के बीच लंच से जुड़ी ये बड़ी बातें आपको जरूर जाननी चाहिए,  आपके वजन से है सीधा संबंध

अंजीर को दूध के साथ लें 

रात को सोने से पहले दूध के साथ अंजीर का सेवन करें। आप एक गिलास गुनगुने दूध में 1-2 सूखे अंजीर डालकर उबाल लें। इसे हल्का ठंडा होने पर रात में पी लें।  यह पेट को हल्का रखता है।

अंजीर लेते समय किन बातों का रखें ध्यान 

अगर आप अंजीर खा रहे हैं तो ज्यादा खाने से बचें। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट में हल्की गैस या अपच पैदा कर सकती है। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 14:12 IST